Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»Blog»स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली
    Blog

    स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्बेकिस्तान के शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक 21 अगस्त को कृषि विश्वविद्यालय आएंगेः डॉ. चंदेल

    79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली।

    कुलपति डॉ. चंदेल ने इस आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा में अग्रसर करने के लिए देश के लगभग 70 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. किया है। इस कड़ी में विदेशी संस्थानो के साथ सर्व प्रथम उज्बेकिस्तान के डेनो इंस्टीट्यूट ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड पैडायोगी के साथ एम ओ यू किया गया एवं उज्बेकिस्तान का प्रतिनिधि मंडल 21 अगस्त को हमारे विश्व विद्यालय में उपस्थित होगा।

    इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं शोधार्थी छात्र एवं छात्रओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठीयों में बेस्ट पोस्टर, बेस्ट प्रेजेंटेशन आदि अवार्ड प्राप्त किये। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सांइटिस्ट, बेस्ट एग्रीकल्चर इंजिनियर आदि अवार्ड प्राप्त किया। डॉ. चंदेल ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसके निश्चित रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।


    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद एवं एन.सी.सी. के कैडेट्स, । सम्मान प्रमाण पत्र का ग्रुप लिडर को वितरण, एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये।

    कार्यक्रम के दौरान एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के कैडेट्स द्वारा देश भक्ति गीतों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। क्लस्टर क्लास रूम के समीप माननीय कुलपति महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारियां द्वारा वृक्षारोपण किया गया। समारोह में कुलसचिव श्री डॉ. सी.पी. खरे, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक शिक्षण डॉ. ए.के. दवे निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. राजेन्द्र लाकपाले, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. सेंगर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पी.के. सांगोड़े द्वारा किया गया।

    कृषि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलसचिव ने किया ध्वजारोहण
    रायपुर दिनांक 16 अगस्त 2025। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव डॉ. सी.पी. खरे ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर ओ.एस.डी. (स्थापना) डॉ. श्रीकान्त चितले, उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. येमन कुमार देवांगन सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिशा पटानी की बर्थडे पार्टी में मौनी रॉय से कृष्णा श्रॉफ तक इन सेलेब्स ने लगाए चार चांद

    June 14, 2026

    ‘आपके पिताजी मेरे अभिभावक थे..’: निशिकांत दुबे और कीर्ति आजाद आमने-सामने

    June 12, 2026

    फिलीपीन में भूकंप से 8 की मौत व 200 से ज्यादा घायल; दिल दहलाने वाली वीडियो देखकर कांप गई दुनिया

    June 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.