Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, ट्रंप से करेंगे मुलाकात
    BREKING NEWS

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पहुंचे अमेरिका, ट्रंप से करेंगे मुलाकात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की शांति वार्ता को गति देने के लिए अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा होगी।

    जेलेंस्की ने अपने अमेरिका पहुंचने की जानकारी सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने कहा, मैं वाशिंगटन पहुंच चुका हूं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूंगा। साथ ही, हम यूरोपीय नेताओं से भी बात करेंगे। मैं राष्ट्रपति का इस निमंत्रण के लिए धन्यवाद करता हूं। हम सभी चाहते हैं कि यह युद्ध जल्दी और भरोसेमंद तरीके से खत्म हो जाए और हमारी कोशिश है कि शांति हमेशा के लिए बनी रहे।

    उन्होंने आगे कहा, यह अब वैसा नहीं है जैसा कई साल पहले हुआ था, जब यूक्रेन को क्रीमिया और हमारे पूर्वी हिस्से डोनबास के एक हिस्से को छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। पुतिन ने इसे फिर से हमला करने के लिए आधार बनाया था, या जब 1994 में यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी दी गई थी। लेकिन, वह गारंटी प्रभावी साबित नहीं हुई।

    जेलेंस्की ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि बेशक, क्रीमिया को उस समय नहीं छोड़ा जाना चाहिए था, जैसे कि यूक्रेन ने 2022 के बाद कीव, ओडेसा या खार्किव को नहीं छोड़ा। यूक्रेन के लोग अपनी जमीन और अपनी आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अब हमारे सैनिकों को डोनेट्स्क और सूमी इलाकों में कामयाबी मिली है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम यूक्रेन की रक्षा करेंगे और उसे मजबूत सुरक्षा देंगे। हम हमेशा राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के सभी लोगों और हर एक साथी और सहयोगी के समर्थन और मदद के लिए आभारी रहेंगे।

    राष्ट्रपति ने कहा कि रूस को यह युद्ध समाप्त करना ही होगा, जिसकी शुरुआत उसने खुद की थी। मुझे उम्मीद है कि अमेरिका और हमारे यूरोपीय मित्रों के साथ हमारी संयुक्त शक्ति रूस को वास्तविक शांति की ओर आगे बढ़ाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.