Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो भूलकर भी न करें किचन से जुड़ी ये गलतियां…
    • ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा
    • महिला के साथ बर्बरता…सिर मुंडन किया पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए…
    • आज का राशिफल:शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ
    • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…
    • जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…
    • महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»सड़क पर मवेशी छोड़ने पर कार्रवाई, 7 मालिकों पर FIR दर्ज, पुलिस की अपील – मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें
    छत्तीसगढ़

    सड़क पर मवेशी छोड़ने पर कार्रवाई, 7 मालिकों पर FIR दर्ज, पुलिस की अपील – मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव। सड़क पर मवेशी छोड़े जाने वाले मवेशी मालिकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। राजनांदगांव में सड़क पर बैठे मवेशियों के मालिकों की पहचान कर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गुरुवार को पुलिस ने अलग-अलग हिस्से में अभियान चलाया, जहां नेशनल हाईवे और दूसरी सड़कों पर मौजूद मवेशियों को हटाया गया। इसके बाद इन मवेशी मालिकों की पहचान की गई।

    मवेशी मालिकों की पहचान होने के बाद सोमनी पुलिस ने 5 मवेशी मालिक और बसंतपुर पुलिस ने 2 मवेशी मालिक पर धारा 291 एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने की बात कहते हुए मवेशी मालिकों को अपने मवेशियों को घर पर ही रखने कहा है।

    पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, थाना प्रभारी सोमनी प्रमोद श्रीवास्तव ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पशु चिकित्सा विभाग, गौ रक्षा समिति और गौ सेवक भी शामिल रहे। टीम ने जीई रोड पर बैठे मवेशियों के मालिकों की पहचान की और उनके खिलाफ कार्रवाई की। टेक नंबर का विश्लेषण कर दोषी पाए गए मालिकों पर अपराध दर्ज किया गया है।

    मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील

    पुलिस ने बताया कि सड़क पर मवेशी छोड़कर जनसुरक्षा को खतरे में डालने वाले जिन लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है, उनमें दुर्जन साहू, योगेश्वर यादव (दोनों निवासी टेडेसरा, थाना-सोमनी), चंद्रकांत साहू, छगन लाल यादव, अस्थिर राम साहू (तीनों निवासी अंजोरा) शामिल हैं। सभी के खिलाफ धारा 291 एवं 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया है। पुलिस ने मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखें। ऐसा करने से न सिर्फ मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि सड़क हादसों से बचाव और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा

    April 15, 2026

    वेदांता पावर प्लांट हादसे पर उद्योग मंत्री ने जताया गहरा शोक

    April 15, 2026

    समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.