सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण इलाकों तक पहुँचाने की अपनी पहल जारी रखते हुए ग्राम पुसेवाड़ा (दुल्की माइंस क्षेत्र) में 21 अगस्त 2025 को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में कुल 51 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कैंप में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
भिलाई इस्पात संयंत्र लंबे समय से अपने परिधीय और खदान क्षेत्रों के लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराना है।
संयंत्र का CSR विभाग लगातार ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता है, जिससे स्थानीय समुदाय को सीधा लाभ मिल रहा है।
Trending
- असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ रुपये
- कबीरधाम:तीन बहनों ने एक साथ पास की नीट परीक्षा, डिप्टी सीएम शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
- शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- UPI उपयोगकर्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
- Gen Z एक ऐसी ताकत, जिसे नहीं किया जा सकता नजरअंदाज : धर्मेंद्र प्रधान
- RSS के खिलाफ लीगल एक्शन के लिए स्टडी कर रही कर्नाटक सरकार : प्रियांक खरगे
- थलपति विजय का शादी पर खुलासा, नहीं थी लव मैरेज, मां और पिता ने चुना था लाइफ पार्टनर
- असम में बाढ़ से हर बार बन रहे ऐसे हालात, हर मॉनसून में मदद का मोहताज नहीं रह सकता

