BREKING NEWSछत्तीसगढ़

नक्सलियों का खूनी खेल… 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, पर्चा जारी कर कहा- मुखबिरी करने वालों को दी मौत की सजा

सुकमा. जिले के ग्राम सिरसेटी (नंदापारा) में नक्सलियों ने फिर खूनी खेल खेला है. नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को मौते के घाट उतार दिया गया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिविजन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. 

नक्सलियों ने पर्चा जारी कर ली हत्या की जिम्मेदारी

केरलापाल एरिया कमेटी दरभा डिविजन ने सिरसेटी में दो ग्रामीण की हत्या की जिम्मेदारी ली है. बाकायदा पर्ची जारी किया गया है, जिसमें पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा पर साल 2022 से डीआरजी जवान के संपर्क में आने और मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. इसी संदेही में मौत के घाट उतार दिया गया है. 

इस साल 35 लोगों की हत्या

बता दें कि सुकमा सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में लगातार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद नक्सलियों का कायराना हरकत कम नहीं हो रही हैं। इस साल अब तक माओवादी हिंसा में लगभग 35 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के बीजापुर में नक्सलियों ने 29 अगस्त को एक ‘शिक्षादूत’ (सरकारी स्कूलों में अस्थायी अतिथि शिक्षक) का अपहरण कर हत्या कर दी थी। इससे पहले 27 अगस्त को सुकमा जिले में इसी तरह की घटना में एक और ‘शिक्षादूत’ की हत्या कर दी गई थी।

Related Articles

Back to top button