Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Infinix Note 60 Pro में मिलेगा Active Matrix Display
    • 2 अमरीकी युद्धक विमानों को ईरान ने अपनी ‘सस्ती’ तकनीक से मार गिराए
    • 30 साल बाद एक साथ 4 ग्रहों की युति, जानें पूरा प्रभाव और उपाय
    • आकांक्षा चमोला पर संस्कृत मंत्र के अपमान का लगा आरोप, यूजर्स ने की कड़ी निंदा
    • शादी से किया इंकार, तो युवक ने लगा ली फांसी, वीडियो कॉल पर सब कुछ देखती रह गई प्रेमिका
    • सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए क्या रह गए भाव
    • भारत में साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी, रोज़ Rs 38 करोड़ की ठगी…
    • BREKING: जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, April 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»यूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सील
    BREKING NEWS

    यूरिया की कालाबाजारी : पटेल कृषि केंद्र का खाद गोदाम सील

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर । कृषि विभाग ने यूरिया खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के भानबेड़ा क्षेत्र के मेसर्स पटेल कृषि केंद्र के खाद गोदाम को सील कर दिया है। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के भानबेड़ा क्षेत्र के किसानों से मेसर्स पटेल कृषि केंद्र भानबेड़ा के संचालक द्वारा यूरिया की किल्लत का नाजायज फायदा उठाते हुए तीन से चार गुनी कीमत पर यूरिया खाद बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जांच टीम ने कृषि केंद्रों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान यूरिया खाद की बिक्री के बारे में मौके पर मौजूद किसानों से पूछताछ कर छानबीन की गई। किसानों ने बताया कि कृषि केंद्र के संचालक द्वारा एक बोरी यूरिया खाद एक हजार रुपए के दर से बिक्री की जा रही है।

    किसानों की शिकायत पर कृषि सेवा केंद्र के संचालक पंकज पटेल को बुलाया गया तो उसने भानबेड़ा से बाहर होने की जानकारी दी। कुछ देर बाद फोन से पुनः संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन स्विच-ऑफ बताया गया। संचालक के कृषि सेवा केन्द्र नहीं पहुंचने पर निरीक्षण टीम द्वारा ग्राम पंचायत की सरपंच ममता ठाकुर, उप सरपंच खेमलाल साहू, ग्राम पटेल दुर्योधन नरेटी एवं नाराज किसानों की उपस्थिति में आगामी आदेश तक खाद गोदाम को सील कर दिया गया।

    कृषि विभाग ने कड़ी कार्यवाही की दी चेतावनी
    कांकेर जिले में कृषि आदान विक्रय की कालाबाजारी को रोकने जिला प्रशासन द्वारा कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र सिंह कोमरा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। टीम द्वारा कालाबाजारी की शिकायतों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कृषि अधिकारियों ने खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा उर्वरकों की कीमत तय की गई है, जिसका पालन करना सभी विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है। कालाबाजारी बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिक दर पर खाद बेचने वाले दुकानदार किसानों के अधिकारों का हनन करते हैं, जो किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करता है, इससे उनकी खेती और आय दोनों प्रभावित होती है। सरकार किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 

    अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BREKING: जग्गी हत्याकांड में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को उम्रकैद की सजा…

    April 6, 2026

    नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस तारागिरी सेल के स्वदेशी स्पेशल स्टील से आईए`नएस तारागिरी को मिली मज़बूती

    April 6, 2026

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    April 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.