Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल,6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान…
    • स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को मिल रही सटीक बिलिंग, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन की सुविधा
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी-पारेषण तंत्र को मिली नई मजबूती, एक ही दिन में तीन परियोजनाओं का हुआ ऊर्जीकरण
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीदों का आधार
    • राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»माउंट आबू में पर्यटकों की एंट्री पर रोक, रास्ता बंद… पुल में आई दरार; भारी बारिश से बिगड़े हालात
    BREKING NEWS

    माउंट आबू में पर्यटकों की एंट्री पर रोक, रास्ता बंद… पुल में आई दरार; भारी बारिश से बिगड़े हालात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान के सिरोही जिले में बीते 24 घंटे से भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण जिले में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और 15 से अधिक बांध ओवरफ्लो हो गए हैं. साथ ही आबूरोड से माउंट आबू जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है. ऐसे में पर्यटकों को अगले आदेश तक आबू की ओर न जाने की सलाह दी गई है. लगातार बारिश को देखते लोगों सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके मद्देनजर बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है.

    जवाई पुल की स्थिति नाजुक

    उधर लगातार बारिश से जवाई पुल की स्थिति नाजुक हो गई है. रविवार को जिला कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पुल के कई हिस्सों में दरारें और क्षति साफ दिखाई दीं, जिससे इसके पूरी तरह उपयोग लायक होने पर खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन ने एहतियातन ट्रैफिक को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश जारी कर दिए हैं. कलेक्टर ने कहा कि साथ ही वैकल्पिक मार्गों से यातायात को डायवर्ट किया जाए और पुल की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता पर लिया जाए. 

    माउंट आबू जाने रास्ता क्षतिग्रस्त

    इसके अलावा बारिश से आबूरोड से माउंट आबू जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है. बीस नंबर पिलर के पास दीवार टूट गई है और झरडिया झरने के पास एक बड़ा पत्थर सड़क पर गिर गया है. प्रशासन ने खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग लगवाई है और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है.

    Latest and Breaking News on NDTV

    पर्यटकों से माउंट आबू न आने की अपील 

    जानकारी के अनुसार, आबू में गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक आए हैं. सड़क का एक हिस्सा बह जाने के बाद आबू से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है. एकतरफ़ा यातायात के कारण पहाड़ी रास्ते पर जाम और जाम की स्थिति बनी हुई है. 

    एसडीएम अंशु प्रिया ने माउंट आबू आने पर पर्यटकों के रोक के आदेश जारी किए हैं. केवल माउंट आबू के लोगों और जरूरत की चीजों के लिए ही छोटे वाहनों को आने दिया जाएगा. रात 8 बजे के बाद किसी भी वाहन को माउंट आबू जाने पर रोक लगा दी गई है.  

    सिरोही में गिरा मकान

    वहीं, सिरोही शहर में लगातार बारिश के बीच राठौड़ लाइन क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया. लंबे समय से बंद पड़ा एक पुराना मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा. जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए.

    स्थानीय निवासियों के अनुसार यह मकान वर्षों से जर्जर हालत में था और बारिश का पानी दीवारों और छत में लगातार रिसाव कर रहा था, जिससे इसकी स्थिति और कमजोर हो गई थी. हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ी दो बाइक मलबे की चपेट में आ गईं, जिससे वाहनों को भारी नुकसान हुआ. गनीमत रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति मलबे के नीचे नहीं दबा, अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026

    July 16, 2026

    राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन, 30 जुलाई तक कर सकेंगे पंजीयन

    July 16, 2026

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.