Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»द बंगाल फाइल्स ने वीकेंड पर किया ₹10.13 करोड़ का कलेक्शन
    मनोरंजन

    द बंगाल फाइल्स ने वीकेंड पर किया ₹10.13 करोड़ का कलेक्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स  सिनेमाघरों में आखिरकार रिलीज हो चुकी है और इसे अब तक की सबसे बोल्ड फिल्मों में से माना जा रहा है। फिल्म की कहानी बीते कल और आज के बीच सफर करती है, जो 16 अगस्त 1946 को हुए डायरेक्ट एक्शन डे की सच्चाई को सभी के सामने लाती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन अब यह दर्शकों की जबरदस्त सराहना के दम पर रफ्तार पकड़ चुकी है। वीकेंड पर फिल्म ने +111% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है और भारत में ₹10.13 करोड़ से ज़्यादा कमा अपने नाम कर ली है।

    फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ की लगातार और जबरदस्त बढ़त दर्शकों के साथ इसके गहरे जुड़ाव और मजबूत पकड़ को दिखाती है। त्योहारों, गणपति विसर्जन, भारी बारिश और बाढ़ की वजह से शुक्रवार को धीमी शुरुआत के बावजूद, फिल्म ने अपनी कमाई में बढ़त दिखाई है, जिससे ‘द कश्मीर फाइल्स’ के दौरान हुई ग्रुप-बुकिंग की झलक फिर से देखने को मिल रही है।

    थिएटर में ‘द बंगाल फाइल्स’ की ऑक्यूपेंसी शुक्रवार को 15-20% से बढ़कर रविवार शाम के शो में पूरे भारत में 60-70% तक हो गई। मुंबई, दिल्ली एनसीआर, चेन्नई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में शाम के शो हाउसफुल रहे, जिसकी वजह से कई थिएटरों ने सोमवार से शो की संख्या बढ़ा दी है।

    ‘द बंगाल फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस किया है। फिल्म ने शुक्रवार को ₹2.18 करोड़, शनिवार को ₹3.35 करोड़, और रविवार को ₹4.60 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका वीकेंड का कुल कलेक्शन ₹10.13 करोड़ हो गया। शुक्रवार से रविवार तक, फिल्म ने 111% की ज़बरदस्त ग्रोथ दर्ज की। इंटरनेशनल मार्केट में, फिल्म ने ₹1.50 करोड़ की कमाई की है।

    द बंगाल फाइल्स की कहानी और निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, जबकि इसके निर्माता अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स द्वारा प्रस्तुत की गई है और विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.