Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दर्दनाक खबर:500 रोहिंग्या मुसलमान की समंदर में डूबने से मौत,म्यांमार से भागकर आ रहे थे…
    • आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • FIFA World Cup: फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, इंग्लैंड को 2-1 से हराया
    • …क्षेत्रीय पार्टी टिकी नहीं रह पाती
    • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी
    • 100 की स्पीड से पुलिया से टकराई कार, सिपाही समेत 3 की मौत, 2 की हालत नाजुक
    • उम्मीद पूरी तरह खत्म सी लगे या बिना कारण मन प्रसन्न रहे, ऐसे 7 संकेत बताते हैं…
    • मगरमच्छ ने दबोच लिया शेर का बच्चा, AI ने दिया मां को जबरदस्त आइडिया!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधुनिक दूरसंचार सुविधा का शुभारंभ, जीएम इंटरकॉम एक्सचेंज से कार्य प्रणाली हुई प्रभावी
    BREKING NEWS

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आधुनिक दूरसंचार सुविधा का शुभारंभ, जीएम इंटरकॉम एक्सचेंज से कार्य प्रणाली हुई प्रभावी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दूरसंचार सेवाओं को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने नया जीएम इंटरकॉम एक्सचेंज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री जी.पी. खूंटे, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर श्री राजमल खोईवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
    यह नया इंटरकॉम एक्सचेंज एस्टरिस्क आधारित आईपी टेलीकॉम प्रणाली पर काम करता है और वॉइस ओवर आईपी (VoIP) तकनीक को सक्षम बनाता है। टेबलटॉप आईपी फोन के माध्यम से ऑडियो और वीडियो कॉल की जा सकती हैं। इसमें कॉल कॉन्फ्रेंसिंग, वन-टच डायलिंग, वीडियो कॉलिंग, कॉल ट्रांसफर और कॉल फॉरवर्डिंग जैसी कई उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। वीडियो कॉल को बड़े डिस्प्ले यूनिट (टीवी/पीसी) पर भी प्रदर्शित किया जा सकता है, जिससे कार्य प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और सुविधाजनक होगी।
    एस्टरिस्क प्रणाली ओपन सोर्स आधारित है और किसी भी कंपनी के हार्डवेयर के साथ सहजता से काम कर सकती है। इस प्रणाली से रेलवे में कार्य की गति, दक्षता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
    महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आधुनिक सुविधा को शीघ्र ही रायपुर और नागपुर मंडलों तथा रेलवे आवासों में भी लागू किया जाए, जिससे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यापक स्तर पर लाभ मिल सके।
    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की यह पहल दूरसंचार सेवाओं में नई दिशा प्रदर्शित करती है और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक सुगम, प्रभावी और आधुनिक बनाने में मदद करेगी।


    आरडीजे/केआरवी/पीजे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम

    July 16, 2026

    टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ पर ED का एक्शन, यूपी-बंगाल समेत 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापामारी

    July 16, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री दयानन्द ने की सौजन्य भेंट

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.