बिलासपुर । स्वच्छता एवं सेवा अभियान के तहत तखतपुर विकासखण्ड के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज हाई स्कूल हरदी का अचानक दौरा किया। जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में साथ थे। बिना अवकाश स्वीकृति के प्रभारी प्राचार्य रमेश साहू एवं शिक्षक निर्मल शर्मा नदारद पाये गये। उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल के अंदर और बाहर गंदगी का आलम देख कलेक्टर बेहद नाराज हुए। उन्होंने विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण परिसर को साफ-सफाई करने की सख्त लहजे में हिदायत दी। कलेक्टर ने बच्चों की कक्षा में पहुंचकर शिक्षा गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। कक्षा नवमीं में सामान्य अंग्रेजी और दसवीं में गणित की पढ़ाई हो रही थी। पूछताछ में सामान्य से सवालों के जवाब बच्चे नहीं दे पाए। अंग्रेजी की लाईनें ठीक से पढ़ने एवं हिज्जे में उन्हें दिक्कतें हो रही थीं। कक्षा दसवीं में बच्चों को कलेक्टर ने पाईथागोरम नियम की सरल व्याख्या कर समझाए। कलेक्टर ने बच्चों से उनके भावी केरियर की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य बनाकर उसे प्राप्त करने में लग जाइए। सफलता जरूर हाथ लगेगी। देश एवं समाज में जितने भी बड़े लोग हुए हैं, सबने जीवन की शुरूआत में ही सपने देखे और उसे प्राप्त करने के लिए जी-तोड़ मेहनत किया। स्कूल के अलावा घर में भी पाठ को दुहराने की सलाह कलेक्टर ने दी। कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल कूद के साथ भी जीवन में संतुलन बनाने की जरूरत बताई।
Trending
- लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
- देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
- महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
- उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
- देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
- बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

