Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»प्रेम प्रसंग में युवती की निर्मम हत्या : अदालत ने हत्यारे को सुनाई उम्रकैद की सजा, वीडियो में देखिये किस तरह से वारदात को दिया था अंजाम
    BREKING NEWS

    प्रेम प्रसंग में युवती की निर्मम हत्या : अदालत ने हत्यारे को सुनाई उम्रकैद की सजा, वीडियो में देखिये किस तरह से वारदात को दिया था अंजाम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला में एक साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी दुर्गश प्रजापति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। द्वितीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड ज्योति अग्रवाल की अदालत ने आरोपी को हत्या के अपराध में आजीवन कारावास, साक्ष्य छुपाने के लिए 3 साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामले में लोक अभियोजक कौशल सिंह ने पैरवी की।

    आरोपी मरवाही पेट्रोल पंप में काम करता था। उसका मृतका से प्रेम प्रसंग था, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। आरोपी मृतका पर जबरन साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती लगातार उससे दूरी बना रही थी। इसी रंजिश में आरोपी ने अमेजन शॉपिंग ऐप से धारदार चाकू मंगवाया और दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

    CCTV में कैद हुई थी वारदात

    गौरेला स्टेट बैंक के पास हुई इस हत्या की घटना CCTV कैमरों में कैद हो गई थी। आरोपी ने भरी बाजार में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया था। यह मर्डर उस समय इलाके में चर्चा का विषय बन गया था और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

    अदालत का फैसला

    सभी सबूतों और गवाहों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही साक्ष्य छुपाने के मामले में 3 साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास और 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…

    May 14, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.