Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…
    • सालों ने जीजा को पेड़ से बांधकर अर्द्धनग्न करके पीटा,साली को ले गया था अपने साथ…
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन,नकटी गांव मामले पर स्थगन प्रस्ताव खारिज, हंगामे के बाद विपक्ष निलंबित
    • एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम: मेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या, सिरफिरे क्लासमेट ने रेती गर्दन
    • एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी
    • छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बरेली के बाद अब मऊ में भी बवाल, ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर UP के कई जिलों में पोस्टरबाजी और प्रदर्शन
    BREKING NEWS

    बरेली के बाद अब मऊ में भी बवाल, ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर UP के कई जिलों में पोस्टरबाजी और प्रदर्शन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आई लव मोहम्मद की पोस्टरबाजी से यूपी के कई जिलों में प्रदर्शन चल रहा है. बरेली के बाद अब मऊ में पथराव और लाठीचार्ज हुआ है.मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में आज जुमे की नमाज़ के बाद युवा लड़कों की भीड़ ने उपद्रव करने की कोशिश की. सैकड़ों की संख्या में 15-20 साल के लड़के इकट्ठे होकर नारेबाज़ी करने लगे. पुलिस ने उन्हें घर वापस जाने को कहा तो विरोध में नारेबाज़ी हुई. इसके बाद किसी ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाया. मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में अभी हालात नियंत्रण में है. पुलिस ने एहतियातन बाज़ार बंद करा दिया था.

    बरेली में जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी, पथराव और फिर लाठीचार्ज

    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद एक मस्जिद के बाहर एकत्र स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर कई प्रदर्शनकारी ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में मस्जिद के बाहर एकत्र हुए थे.

    मौलाना तौकीर रजा के घर के पास जुटी थी भारी भीड़

    पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र में स्थित मौलाना तौकीर के आवास के बाहर और मस्जिद के पास भारी भीड़ एकत्र हो गई. लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के कारण आखिरी समय में विरोध प्रदर्शन स्थगित किये जाने पर लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया.

    बरेली से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में स्थानीय लोग लाठियों से लैस पुलिस के साथ झड़प करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं.

    बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है. किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. हम लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.”

    पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया. लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इससे भगदड़ मच गई. पुलिस फोर्स इलाके में मार्च कर रही है. अधिकारी लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रहे हैं. आसपास के जिलों से फोर्स बढ़ा दी गई है. आईजी ने कहा कि अब बरेली में हालात काबू में है.

    बरेली के बवाल में पुलिस के 10 जवान जख्मी

    बरेली हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. IG के मुताबिक, शहर में 3–4 जगहों पर एक साथ हंगामा हुआ, जिसमें उपद्रवियों ने फायरिंग और पथराव किया. इस दौरान हुई झड़पों में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ऑपरेशन ‘आघात’:जशपुर पुलिस ने पकड़ा सवा करोड़ का गांजा, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार…

    July 15, 2026

    एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास

    July 15, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ को दिखाई हरी झंडी

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.