BREKING NEWSराष्ट्रीय

आगरा में बड़ा हादसा: देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान 8 लड़के नदी डूबे, तीन का शव बरामद

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां नदी के तेज बहाव में विसर्जन करते समय 8 लड़के डूब गए। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस नदी में सर्च अभियान चला रही है।

यह पूरा मामला जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरवाला उटांगन नदी का है। जहां देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी के तेज बहाव 8 बच्चों को अपने साथ बहा ले गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया। घाट पर परिवार की महिलाएं-लड़कियां मां दुर्गा की प्रतिमा पकड़कर रो रही हैं। सभी बच्चों की सलामती की प्रार्थना कर रही है। जिलाधिकारी और DCP पश्चिमी मौके पर मौजूद है।

बाकियों की तलाश जारी

डीसीपी ने बताया कि नदी के तेज बहाव में विसर्जन करते 8 बच्चे डूबे गए। खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह ने नदी में छलांग लगाकर भोला नाम के युवक को नदी से बाहर निकाला। उसकी हालत काफी गंभीर है। जल पुलिस और गोताखारों ने तीन बच्चों के शव बाहर निकाले है। लापता युवकों में सचिन (15), ओके (18), भगवती (20), हरेश (20), गगन और ओमपाल शामिल हैं। जिनकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button