Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»पटना में पहले गला और फिर जला रावण… दिल्ली में भी भारी बारिश के बीच देखिए कहां कैसे मना दशहरा
    राष्ट्रीय

    पटना में पहले गला और फिर जला रावण… दिल्ली में भी भारी बारिश के बीच देखिए कहां कैसे मना दशहरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देशभर में आज दशहरे का जश्न मनाया जा रहा है. शाम ढलते ही देश के कोने-कोने में रावण के पुतलों का दहन होने लगा है. आतिशबाज़ियों की गूंज, जयकारों की आवाज़ और लपटों में सिमटती बुराई. हर साल की तरह इस बार भी दशहरा अच्छाई की जीत का साक्षी बना. जब रावण के पुतलों में आग लगी तो बच्चों की आंखों में उत्साह, बुज़ुर्गों के चेहरों पर संतोष और हर किसी को यही संदेश मिल रहा था कि बुराई चाहे कितनी भी बड़ी हो, अंत उसका तय है. अबकी बार रावण सिर्फ बुराई से नहीं, बादलों से भी हार गया. हर साल दशहरे पर जब शाम ढलने लगती है, तो आसमां में आतिशबाज़ियों की चमक और धूमधड़ाका, मैदानों में रावण के जलते पुतलों की लपटें दिखाई देती हैं, लेकिन इस दफा इंद्रदेव की मेहरबानी की वजह से रावण जलने से पहले ही गल गया. लेकिन फिर भी रावण का पुतला धू-धू कर जला

    पटना में धू-धू कर जला रावण

    पटना में दशहरे की धूम के बीच ‘रावण दहन’ पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है. जैसे ही शाम ढली, राजधानी के विभिन्न मैदानों में रावण के विशाल पुतलों को अग्नि के हवाले किया गया. आतिशबाज़ियों के धूम-धड़ाके के बीच और ‘जय श्रीराम’ के नारों के बीच लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया. बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, हर चेहरा इस सांस्कृतिक उत्सव की रौशनी में दमकता नजर आया.

    दहन से पहले ही गीले होकर गिरने लगा रावण

    कई शहरों में दशहरे की रौनक इस बार बारिश की भेंट चढ़ गई. बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रावण दहन से पहले ही पुतले भीगकर गल गए, जिससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया. पटना के गांधी मैदान में विशालकाय रावण का पुतला टूट गया. वहीं मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और वैशाली जैसे जिलों में भारी बारिश के चलते रावण के पुतले मैदान में ही गीले होकर ढहने लगे. हालांकि प्लास्टिक और तिरपाल से उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन तेज़ हवा और बारिश के आगे सब बेअसर साबित हुआ.

    उत्तराखंड में आंधी से गिरे पुतले 

    उत्तराखंड के रुद्रपुर में अचानक हुई बारिश और आंधी के चलते रावण मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले गिर गए, जिसके चलते मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले पूरी तरह ख़राब हो गए. विजय दशमी के पर्व के चलते आज रुद्रपुर के गांधी पार्क में पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाना था. रामलीला कमेटी द्वारा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी लेकिन अचानक मौसम के बदले मिज़ाज के चलते तीनो पुतले गिर गए. गांधी पार्क में पुतलों के गिरने की ये घटना लोगों के मोबाइल में कैद हो गई, अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.