Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नासिक में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट, 9 आरोपी हिरासत में
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात
    BREKING NEWS

    माई दंतेश्वरी की धरती से केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों मिलेगी महतारी वंदन की सौगात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त की राशि का लाभ प्रदेश की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की थी। इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे न केवल अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर सकें बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।

    अब तक इस योजना के अंतर्गत 19 किस्तों में महिलाओं को कुल 12376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। यह प्रक्रिया न केवल वित्तीय पारदर्शिता का उदाहरण है बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम भी है।

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के हाथों 4 अक्टूबर को जारी होने वाली 20वीं किस्त की राशि 606 करोड़ 94 लाख रुपये के अंतरण के बाद, महतारी वंदन योजना का कुल वित्तीय आंकड़ा बढ़कर 12983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा। यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 15, 2026

    डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान

    July 15, 2026

    साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि

    July 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.