Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • डॉ. ममता साहू ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की कमान
    • साय सरकार के सुशासन में तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली आर्थिक मजबूती, 10,160 हितग्राहियों के खातों में पहुँची 1.39 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि
    • गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल,गेहूं की बोरी से निकला कंकाल…
    • आधी रात को बेड पर कोबरा मिलने से भद्रक जिले के एक परिवार में फैली दहशत
    • तिरुवल्लूर की फैक्ट्री में बॉयलर फटा ; लगी भीषण आग से मजदूर की मौत; सात अन्य घायल
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    • चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»कहीं पीला ना कर दे गीला… ऊपर ब्रिज पर चल रही थी ट्रेन, नीचे सड़क पर रुक गया पूरा ट्रैफिक
    अजब गजब

    कहीं पीला ना कर दे गीला… ऊपर ब्रिज पर चल रही थी ट्रेन, नीचे सड़क पर रुक गया पूरा ट्रैफिक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर रोजाना कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर कभी हैरानी होती है तो कभी हंसी छूट जाती है. इनमें से कुछ वीडियो काफी ज्यादा वायरल होते हैं और लोग उन्हें काफी ज्यादा शेयर भी करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है, जिसे देखकर पहले तो आप कुछ देर तक कंफ्यूज हो जाएंगे और फिर जब आपको पता लगेगा कि क्या हो रहा तो आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे. वीडियो भारत का ही है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स… 

    वीडियो में क्या दिखा?

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन ब्रिज से गुजर रही है, जिसके नीचे एक खुली सड़क है. कुछ लोग इस सड़क से अपनी बाइक या कार से गुजर रहे होते हैं, लेकिन ट्रेन को देखते ही अचानक रुक जाते हैं. ऐसा लगता है कि आगे रेड लाइट है. हालांकि वीडियो देखने पर पता चलता है कि आगे न तो रेड लाइट थी और ना ही कोई ट्रैफिक जाम था, लोग सिर्फ ट्रेन को देखकर रुक गए.  ये वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है. 

    डर या फिर कुछ और?

    वीडियो में दिख रहा है कि ऊपर ट्रेन को गुजरते देख पहले कुछ बाइक सवार रुकते हैं और उन्हें देखकर बाकी लोग भी पीछे अपनी बाइक रोकने लगते हैं, कुछ ऑटो वाले भी यहां पहुंचते हैं और ट्रेन के गुजरने का इंतजार करने लगते हैं. भले ही सामने पूरी सड़क खुली पड़ी थी, लेकिन लोगों ने ट्रेन के गुजर जाने का इंतजार किया. ये एक तरह का डर था, जिसने सभी की गाड़ियों पर ब्रेक लगा दिया. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे लेकर मजे ले रहे हैं. 

    यूजर्स ले रहे मजे

    कोई वीडियो वायरल हो और लोग इस पर कमेंट ना करें, ये भला कैसे हो सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कई दिलचस्प कमेंट करते दिखे. एक यूजर ने लिखा कि भारतीय रेलवे के बायो टॉयलेट कैसे काम करते हैं, ये सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं. वही एक दूसरे यूजर ने लिखा कि इन लोगों को ब्रिज बनाने वाले इंजीनियर पर भरोसा नहीं है. कुछ लोग कह रहे हैं कि रेड लाइट भी जिन लोगों को नहीं रोक पाती है, उन्हें ऊपर चलती ट्रेन ने रोक दिया. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘काले रंग दा परांदा’ पर लड़की का जबरदस्त एक्सप्रेशंस, धमाकेदार डांस

    July 14, 2026

    स्कूल असेंबली में गाना बजते ही खुद को रोक नहीं पाई बच्ची, O Saki Saki पर दिखाई अदाएं

    July 13, 2026

    वो अनोखा गांव, जहां लोगों को छूने पर लगता है जुर्माना

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.