Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अयोध्या राम मंदिर के बाद गुजरात के अंबाजी मंदिर में दान चोरी की घटना, कलेक्टर ने बदली व्यवस्था
    • चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश में पकड़ी गई विवाहिता
    • पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें
    • Three Language Policy ; सुप्रीम कोर्ट में CBSE का बड़ा दावा, 47% स्कूल पहले से कर रहे पालन
    • समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण
    • लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
    • छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»जिले के 33 मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, भारत निर्वाचन आयोग ने दी स्वीकृति
    BREKING NEWS

    जिले के 33 मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण, भारत निर्वाचन आयोग ने दी स्वीकृति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर बस्तर कांकेर । मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के कुल 33 मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इसके अनुमोदन एवं स्वीकृति प्रदान की गई है। आयोग द्वारा अनुमोदित 33 मतदान केन्द्रों का अंतिम प्रकाशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा किया गया है। 

    निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-79 अंतागढ़ (अजजा) के 15 नवीन मतदान केन्द्र, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-80 भानुप्रतापपुर (अजजा) के 04 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 81 कांकेर (अजजा) से 14 नवीन मतदान केन्द्र बनाये जाने हेतु प्रेषित प्रस्ताव का भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन एवं स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़कर 767 हो गई है, जिसके अनुसार अंतागढ़ में 236 मतदान केन्द्र, भानुप्रतापपुर में 270 और कांकेर में 261 मतदान केन्द्र सम्मिलित हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 79-अंतागढ़ के तहत 2-राधानगर में पूर्व माध्यमिक शाला राधानगर पीव्ही. 47, 18-पी.व्ही. 19 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीव्ही 19, 26- पीव्ही 36 नवीनपल्ली में प्राथमिक शाला पीव्ही 36 नवीनपल्ली, 49-पखांजूर रविन्द्रपल्ली में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम शा. अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला पी.व्ही.116 कक्ष क्र.2, 76-शंकर नगर में प्राथमिक शाला पी.व्ही.84 शंकर नगर, 78- नेताजी नगर में प्राथमिक शाला पी.व्ही.86 (नेताजी नगर), 80-पी. व्ही. 103 आशुतोष नगर में प्राथमिक शाला पी.व्ही. 103 आशुतोष नगर, 100-वनश्री नगर में प्राथमिक शाला वनश्री नगर, 115-मदले में प्राथमिक शाला मदले, 134- धरमपुर में माध्यमिक शाला पी.व्ही.92, 138- उलिया में माध्यमिक शाला उलिया, 141-जोनावार में प्राथमिक शाला रोड़पारा जोनावार, 169-कोलर-2 में माध्यमिक शाला देहारीपारा कोलर, 196-ईराबोड़ी में प्राथमिक शाला ईराबोड़ी, 236-देवगांव में प्राथमिक शाला देवगांव में युक्तियुक्तकरण किया गया है। इसी तरह 80-भानुप्रतापपुर (अजजा) अंतर्गत- 89-भानुप्रतापपुर 8 में जनपद प्राथमिक शाला कक्ष क्र. 02, 108-नारायणपुर में माध्यमिक शाला नारायणपुर, 110-कन्हारगांव 2 में बालक आश्रम कन्हारगांव, 214-चारामा 10 में शा.कन्या उ.मा.शाला चारामा कक्ष क्र. 02 शामिल है।

    इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 81-कांकेर (अजजा) अंतर्गत 6-तालाकुर्रा में माध्यमिक शाला तालाकुर्रा, 8-दबेना (बाबू) 2 में माध्यमिक शाला बाबूदबेना, 22-मरकाटोला (फत्तेचंद) 2 में प्राथमिक शाला मरकाटोला (फत्तेचंद), 64-कांकेर उदयनगर में शासकीय महिला औद्योगिक संस्थान उदयनगर कांकेर, 116-सिंगारभाट 3 में हायर सेकेण्डरी स्कूल सिंगारभाट, 132-सरंगपाल 2 में माध्यमिक शाला सरंगपाल, 134-माटवाड़ा मोदी में प्राथमिक शाला माटवाड़ा मोदी, 138-हाटकांगेरा 2 में प्राथमिक शाला आवासपारा हाटकोंगेरा, 154-डुमरपानी 2 में माध्यमिक शाला डुमरपानी, 158-देवीनवागांव 2 में प्राथमिक शाला देवीनवागांव कक्ष क्र. 2, 166-नरहरपुर 4 में पूर्व माध्यमिक शाला भवन नरहरपुर, 212-धनेसरा 2 में प्राथमिक शाला हटवारापारा धनेसरा, 235-गट्टागुडूम में माध्यमिक शाला गट्टागुडूम और 256-मांडाभर्री 2 में माध्यमिक शाला मांडाभर्री कक्ष क्र. 2 में युक्तियुक्तकरण किया गया है। इस प्रकार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 33 नवीन मतदान केन्द्रों के अनुमोदन उपरांत जिले में मतदान केन्द्रों की संख्या 734 से बढ़कर कुल 767 हो गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    समाधान योजना में बिजली के न्यायालयीन प्रकरणों का भी होगा त्वरित निराकरण

    July 14, 2026

    लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    July 14, 2026

    लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.