Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजीबोगरीब मामला:काला जादू के आरोप में महिला गिरफ्तार, जज की कुर्सी पर सरसों छिड़क रही थी…
    • राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
    • वीबी- जीरामजी के अंतर्गत सारंगढ़ में स्व-सहायता समूहों की अभिनव पहल, 30 हजार सीड बॉल का वितरण
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी
    • खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत
    • डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
    • बालोद में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान बना जनआंदोलन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, July 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने “मोदी का मिशन” पुस्तक का लोकार्पण किया
    BREKING NEWS

    महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने “मोदी का मिशन” पुस्तक का लोकार्पण किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व ने भारत और उसके लोगों की गरिमा दुनिया भर में बढ़ाई है. देवव्रत ने वकील बर्जिस देसाई द्वारा लिखित पुस्तक ‘मोदी का मिशन’ के विमोचन समारोह में कहा, ‘‘जो व्यक्ति विपरीत परिस्थितियों में भी अपना रास्ता खुद बनाता है, वह सचमुच महान होता है और मोदी जी ने ठीक यही किया है.” उन्होंने कहा कि मोदी ने कई जटिल राष्ट्रीय मुद्दों को शांतिपूर्वक और बिना किसी विवाद के सुलझाया है तथा उनके नेतृत्व ने दुनिया भर में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है. विमोचन समारोह राजभवन में आयोजित किया गया था. इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

    ‘रूपा पब्लिकेशंस’ द्वारा प्रकाशित ‘मोदीज मिशन’ मोदी की यात्रा, चुनौतियों और भारत के विकास में उनके योगदान का एक गहन वृत्तांत प्रस्तुत करती है. यह पुस्तक अनुच्छेद 370 को निरस्त करने, माल एवं सेवा कर के कार्यान्वयन, विमुद्रीकरण और पारदर्शी शासन की दिशा में प्रयासों सहित प्रमुख नीतिगत निर्णयों का विश्लेषणात्मक विवरण प्रस्तुत करती है.

    फडणवीस ने कहा कि यह पुस्तक प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत करती है. उन्होंने कहा कि इसमें बताया गया है कि मोदी ने अपने मिशन को कैसे परिभाषित किया और उसे प्राप्त करने के लिए कैसे दृढ़ रहे.

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 2047 तक मजबूत अर्थव्यवस्था की नींव रखी है. फडणवीस के अनुसार, पुस्तक में कहा गया है कि ‘‘20वीं सदी महात्मा गांधी की थी, जबकि 21वीं सदी नरेन्द्र मोदी की है.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका,राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

    July 14, 2026

    खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

    July 14, 2026

    सुदर्शन चक्र प्रोजेक्ट के लिए रूस ने दिया बड़ा ऑफर, भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे चीन-पाक

    July 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.