Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: राष्ट्रपति मुर्मू संग शान से खड़ी है राफेल पायलट बेटी शिवांगी सिंह  
    BREKING NEWS

    पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: राष्ट्रपति मुर्मू संग शान से खड़ी है राफेल पायलट बेटी शिवांगी सिंह  

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला में स्थित वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी.  एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी इसी एयरबेस से एक अलग विमान में उड़ान भरी. राफेल विमान में चढ़ने से पहले राष्ट्रपति ने ‘जी-सूट’ पहना था. हाथ में हेलमेट लिए और धूप का चश्मा लगाए मुर्मू ने पायलट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. ये पायलट कोई और नहीं शिवांगी सिंह हैं. अगर अब तक आप इस फोटो का महत्व नहीं समझ पाए तो जान लीजिए कि इन्हीं शिवांगी सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने पकड़कर कैद कर लेने का दावा किया था. राफेल ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहुत दर्द दिया था. यही कारण है कि वो राफेल फाइटर पायलट शिवांगी सिंह को कैद करने और राफेल फाइटर जेट प्लेन को मार गिराने का झूठ आज तक दुनिया को बेच रहा है. यही नहीं उसने तो ये भी झूठ फैलाया था कि अंबाला एयरबेस को भी उसने तबाह कर दिया है, मगर इस दावे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अंबाली एयरबेस का दौरा कर उसके झूठ पर जोर का तमाचा जड़ दिया.    

    आज पूर्वाह्न 11.27 बजे विमान के उड़ान भरने से पहले राष्ट्रपति ने विमान के अंदर से हाथ हिलाकर अभिवादन किया.  आज सुबह वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर राष्ट्रपति को औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया. सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर मुर्मू ने 8 अप्रैल, 2023 को असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी और वह ऐसा करने वाली तीसरी राष्ट्रपति बनी थीं. पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल ने क्रमशः 8 जून, 2006 और 25 नवंबर, 2009 को पुणे के पास लोहेगांव वायुसेना स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी.

    शिवांगी सिंह कौन हैं

    शिवांगी सिंह का जन्म वाराणसी में हुआ था. एयरफोर्स के 2023 के आंकड़ों के अनुसार उसके पास महिला पायलटों समेत कुल 1600 अधिकारी हैं. शिवांगी सिंह ने सबसे पहले MiG-21 को उड़ाया था. एयरफोर्स में उनका चयन 2017 में हुआ था.  2020 में राफेल के आने के बाद उन्हें राफेल उड़ाने का मौका मिला. उनका सपना है कि एयरफोर्स की तरफ से कभी उन्हें अंतरिक्ष में जाने का मौका मिले. वह भारतीय वायु सेना (IAF) की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट हैं. 2022 में, वो IAF की झांकी का हिस्सा बनने वाली दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट बनीं थीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.