Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित
    • मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर
    • असम में हाई अलर्ट पर 14 जिले, अब तक 95 मौतें, ट्रैक्टर से CM सरमा-नड्‌डा ने देखे हालात
    • शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का करें समयबद्ध क्रियान्वयन , प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों को मंडल की बैठक में मिली स्वीकृति
    • विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव के लिए पोषण एवं बाल कल्याण पर राज्य नीति आयोग–यूनिसेफ का मंथन
    • सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालु भारत गौरव ट्रेन से रामलला एवं बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»ऊर्जा विभाग के मण्डप में दर्शकों की भारी भीड़,माॅडल, कठपुतली, वीडियो, क्विज से बढ़ा आकर्षण
    छत्तीसगढ़

    ऊर्जा विभाग के मण्डप में दर्शकों की भारी भीड़,माॅडल, कठपुतली, वीडियो, क्विज से बढ़ा आकर्षण

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डबल इंजन सरकार की डबल सब्सिडी का रोचक चित्रण

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज तथा ऊर्जा विभाग के मण्डप में आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है जिससे इस मण्डप में दर्शकों की सर्वाधिक भीड़ देखी जा रही है। इस मण्डप में उत्पादन, पारेषण तथा वितरण कंपनियों के साथ क्रेडा, सीबीडीए आदि की 25 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही कठपुतली, क्विज, वीडियो प्रदर्शन जैसे नवाचार के जरिए पूरे प्रदर्शन को काफी मनोरंजक, रूचिकर तथा ज्ञानवर्द्धक बनाया गया है।


    मण्डप के प्रवेश द्वार पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कट आउट लगे है। ऊर्जा विभाग के मण्डप में ऊर्जा के भावी स्त्रोतों का रोचक चित्रण है। जिसके लिए पम्प स्टोरेज बिजली घर, कंपे्रस्ड बायो गैस, सोलर सिटी, आदर्श सोलर गांव, नियद नेल्लानार तथा विद्युत सुरक्षा संबंधी माॅडल प्रदर्शित किये गये है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रस्तुति काफी रोचक ढंग से की गई है। कठपुतली नृत्य के माध्यम से ‘सुखीराम-दुखीराम‘, ‘पति-पत्नी और वो‘ कहानी की प्रस्तुति की जा रही है जो प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में व्यापक जनजागरण कर रही है। क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को क्यू आर कोड इनेबल्ड की-रिंग पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये जा रहे हैं। वहीं योजना के लिए स्थल पर पंजीयन कराने वाले उपभोक्ताओं को टी शर्ट प्रदान की जा रही है।
    कार्यपालक निदेशक रायपुर ग्रामीण क्षेत्र श्री संदीप वर्मा ने स्वयं उपस्थित रह कर प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये। पाॅवर कंपनियों के वरिष्ठ अभियंतागण, अधिकारीगण श्री मुरारी श्रीहरि, श्री नीरज वर्मा, श्री मनोज बजाज, श्री राजू साहू, श्री आशीष चंदेल, श्री रूद्र कश्यप अपने सहयोगियों के साथ मण्डप में मौजूद रह कर जिज्ञासुओं को मार्गदर्शन कर रहे हैं।
    ऊर्जा विभाग के मण्डप की चर्चा और सराहना सभी ओर हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    थलपति विजय ने कॉमनवेल्थ में पदक जीतने वाले तमिलनाडु के एथलीटों को किया सम्मानित

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सौर ऊर्जा क्रांति से बदल रही प्रदेश की तस्वीर

    August 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.