छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा 2021 में हुए कथित फर्जीवाड़े की सीबीआइ जांच के बीच गुरूवार को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच से राज्य सरकार को झटका लगा। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की खंडपीठ ने सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की रिट याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने यह स्पष्ट आदेश दिया है कि उन 37 चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल ज्वाइनिंग दी जाए, जिनके खिलाफ सीबीआइ ने अब तक कोई चार्जशीट दायर नहीं की है। यह फैसला उक्त अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत है, जो सीबीआई जांच के कारण नियुक्ति से वंचित थे।
राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए अधिवक्ता ने कहा कि मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। जब तब जांच पूरी नहीं हो जाती, ज्वाइनिंग देना उचित नहीं है।
Trending
- ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
- थोक में महंगाई की मार
- ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
- LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
- पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
- “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
- काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
- आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

