Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»बच्चे के वोकल कॉर्ड में खिलौना फंसने से रुक गई थी सांस, डॉक्टरों की तत्परता से बची जान
    छत्तीसगढ़

    बच्चे के वोकल कॉर्ड में खिलौना फंसने से रुक गई थी सांस, डॉक्टरों की तत्परता से बची जान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई स्टील प्लांट के सेक्टर-9 अस्पताल में डॉक्टरों की तत्परता और टीम वर्क ने एक तीन वर्षीय बच्चे की जान बचा ली। बच्चे के वोकल कॉर्ड (स्वर यंत्र) में खिलौने का एक हिस्सा फंस जाने से उसकी सांस अचानक रुक गई थी। परिवार घबराए हुए हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हर सेकंड उसकी जिंदगी के लिए कीमती साबित हो रहा था।

    आपातकालीन विभाग में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे के श्वसन मार्ग में सक्शन कप एरोहेड टिप (जो आमतौर पर तीर-कमान सेट खिलौने का हिस्सा होती है) फंसी हुई है। यह वस्तु बच्चे की जान के लिए सीधा खतरा बन चुकी थी। तुरंत उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कर स्थिर किया गया और फिर ईएनटी आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. विनीता द्विवेदी के मार्गदर्शन में, डॉ. तनुजा और डॉ. अबानी की एनेस्थीसिया टीम ने बच्चे की श्वास नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली। वहीं, डॉ. अश्विन अशोक जैसवाल के नेतृत्व में ईएनटी सर्जिकल टीम डॉ.प्रियंका, डॉ.रौशन और डॉ. गिरिधर ने डॉ.प्राची मेने के पर्यवेक्षण में वाह्य वस्तु को बाहर निकाला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान

    May 8, 2026

    कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

    May 8, 2026

    पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.