Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पार्सल मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, बरेली जंक्शन पर मचा हड़कंप
    BREKING NEWS

    पार्सल मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग, बरेली जंक्शन पर मचा हड़कंप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बरेली। शनिवार सुबह रेलवे यार्ड में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब किशनगंज–दिल्ली से झारखंड के अजारा जा रही पार्सल मालगाड़ी के एक डिब्बे में अचानक आग भड़क उठी। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। जंक्शन पहुंचने से पहले ही लोको पायलट ने एक बोगी से घना धुआं निकलते देखा और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।

    सूचना मिलते ही रेलवे अफसर अलर्ट हो गए और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया। मालगाड़ी जैसे ही बरेली जंक्शन पहुंची, धधक रहे पार्सल डिब्बे को पूरी ट्रेन से अलग कर दिया गया। रेलवे कर्मियों ने तेजी दिखाते हुए आसपास का इलाका खाली कराया, जबकि यात्री धुआं फैलते ही घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए।

    फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। डिब्बे में भरा पार्सल सामान भी आग की चपेट में आ गया, जिससे धुआं लगातार ऊपर उठता रहा। दमकल कर्मी आगे–पीछे दोनों ओर से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को भी एहतियातन हटाया गया।

    आग किन वजहों से लगी, यह अभी साफ नहीं हो सका है। प्राथमिक अनुमान शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा कर रहा है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट कारणों के लिए जांच टीम लगा दी है। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम संघर्ष मौर्य ने बताया कि लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा

    July 12, 2026

    राम मंदिर के बाद अब नागौर के बुटाटी धाम मंदिर में 22.74 करोड़ का गबन

    July 12, 2026

    अमरनाथ यात्रा से लौट रही टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलटी, 16 घायल, कई गंभीर

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.