Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निफ्टी बैंक ने छुआ ऑल-टाइम हाई का स्‍तर
    व्यापार

    भारतीय शेयर बाजार में दिखी तेजी, निफ्टी बैंक ने छुआ ऑल-टाइम हाई का स्‍तर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार को लेकर जानकारों ने जैसी संभावना जताई थी, सोमवार को वही हुआ. सोमवार सुबह कारोबारी सत्र में शेयर मार्केट बड़ी तेजी के साथ खुला. सुबह 9:34 पर सेंसेक्स 260 अंक या 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 84,823 और निफ्टी 64 अंक या 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 25,974 पर था. शुरुआत में बाजार की तेजी का नेतृत्व एनर्जी, एफएमसीजी और रियल्टी शेयर कर रहे थे. इसके साथ ही, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, मेटल और प्राइवेट बैंक हरे निशान में थे. केवल आईटी इंडेक्स ही लाल निशान में था.लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी बनी हुई है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 336 अंक या 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 61,075 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक या 0.61 फीसदी की मजबूती के साथ 18,366 पर था. बैंकिंग शेयरों में तेजी के कारण निफ्टी बैंक नए ऑल-टाइम हाई 58,977 पर पहुंच गया है.

    किन शेयरों में दिखा ज्‍यादा उछाल?

    सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एसबीआई, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, टाइटन, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा और टेक महिंद्रा गेनर्स थे. इटरनल (जोमैटो), टीसीएस, इन्फोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एचसीएल टेक लूजर्स थे. चॉइस ब्रोकिंग के मुताबिक, निफ्टी ने सपोर्ट जोन के आसपास रिकवरी दिखाई है और इस सपोर्ट 25,800 से 25,700 के बीच है. रुकावट का स्तर 26,000 से लेकर 26,100 के बीच है. अगर निफ्टी 26,100 के ऊपर निकलता है तो 26,250 से 26,400 तक जा सकता है.

    ग्‍लोबल मार्केट में दिखा मिलाजुला कारोबार 

    वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाल निशान में थे. बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सपाट बंद हुए थे. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 59 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ 63 डॉलर प्रति बैरल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आईफोन 17 और गैलेक्सी S25 पर धमाकेदार ऑफर

    May 5, 2026

    नए निर्यात बाजारों में बढ़ता भारत…

    May 4, 2026

    चाहिए एक्स्ट्रा DATA? देखें Airtel के डेटा प्लान्स

    May 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.