Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    • लाखों साल पहले बर्फीली पर्वत श्रृंखला अंटार्कटिका का हिस्सा थीं आंध्र प्रदेश के Eastern Ghats की चट्टानें
    • थलपति विजय से जलन नहीं, स्टालिन से रिश्ते , रजनीकांत ने अफवाहों पर दिया जवाब
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    • ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?
    • झारखंड के तांबे के कचरे से यूरेनियम निकालेगी UCIL, HCL के साथ समझौता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया गिरफ्तार
    BREKING NEWS

    अमेरिका से भारत लाया गया लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, दिल्ली एयरपोर्ट पर NIA ने किया गिरफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कई सालों से जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से भारत लाया गया। दोपहर को भारत पहुंचते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने तस्वीर भी जारी की है, जिसमें दो अधिकारी अनमोल को गिरफ्तार करते दिखाई दे रहे हैं। अनमोल महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और वह सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी से भी जुड़ा हुआ है। उसे एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा।

    2022 से फरार, अमेरिका में रहने वाला अनमोल बिश्नोई अपने जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले सिंडिकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है। मामले की जांच में पाया गया कि अनमोल ने 2020-2023 के दौरान देश में विभिन्न आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने में नामित आतंकवादी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय सहायता की थी। इसके आधार पर मार्च 2023 में एनआईए ने उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था।

    बाबा सिद्धीकी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में था शामिल

    NIA ने अनमोल की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में उसका नाम लगातार सुर्खियों में बना रहा. अनमोल बिश्नोई के ऊपर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शूटर्स को मदद करने का भी आरोप है.

    इन दोनों मामलों में भी अनमोल बिश्नोई का नाम सामने आया था. उसी समय से अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी की कोशिश तेज हो गईं थीं और अब जाकर एनआईए की कोशिश कामयाब हुई और आखिरकार अब अनमोल बिश्नोई भारत की सुरक्षा एजेंसियों की गिरफ्त में आ चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल

    May 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.