Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मुख्यमंत्री साय जी के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन हेतु क्रेडा राष्ट्रीय स्तर पर स्टार एस.डी.ए. अवार्ड से सम्मानित
    BREKING NEWS

    मुख्यमंत्री साय जी के नेतृत्व में ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन हेतु क्रेडा राष्ट्रीय स्तर पर स्टार एस.डी.ए. अवार्ड से सम्मानित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    मंत्रिमंडल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्रेडा सीईओ श्री राजेश सिंह राणा बेस्ट सीईओ अवार्ड से सम्मानित।

    ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली राज्य नामित एजेंसी के रूप में वर्ष 2024 हेतु छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को सोसाइटी ऑफ एनर्जी इंजीनियर एण्ड मैनेजर्स (सिम) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर स्टार एस.डी.ए. अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड दिनांक 19 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित सिम के 10वीं नेशनल एनर्जी मैनेजमेंट अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार, उप महानिदेशक, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी.ई.ई), भारत सरकार द्वारा क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी को प्रदान किया गया। सिम द्वारा स्टार एस.डी.ए. अवार्ड हेतु गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल एवं छत्तीसगढ़ राज्यों के राज्य नामित एजेंसियों (एस.डी.ए.) से नामांकन चाहा गया था। जिसमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु केवल छत्तीसगढ़ के राज्य नामित एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को ही स्टार एस.डी.ए. अवार्ड से सम्मानित किया गया।


    माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व, क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी के मार्गदर्शन एवं क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा जी के अथक परिश्रम से क्रेडा ने ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। ­
    ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, भारत सरकार की PAT परियोजना अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण में कुल 44 औद्योगिकी संस्थाओं द्वारा प्रदेश में लगभग 2.2 मिलियन टन ऑफ ऑयल इक्विवेलेंट ऊर्जा की बचत कर लगभग 6.67 मिलियन टन का कार्बन उत्सर्जन कम किया गया है। राज्य के सौर सुजला योजना के तहत कृषि क्षेत्र में 160000 से भी अधिक सौर कृषि पंप लगाने के साथ-साथ किसानों को ऊर्जा संरक्षण के विषय में जागरूक करने हेतु क्रेडा द्वारा बहु आयामी जागरूकता कार्यशाला आयोजित किए गए हैं। नगरी निकाय में ऊर्जा दक्ष पंपों के उपयोग के बारे में पंप तकनीशियनों, अधिकारीगणो को भी इस मुहिम में क्रेडा द्वारा शामिल किया गया है। इसी तरह स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया है। प्रदेश की शासकीय कार्यालय अस्पतालों में ऊर्जा दक्ष उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु क्रेडा द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं जिससे विद्युत की खपत में कमी के साथ-साथ पैसों की भी बचत हो सके।


    राज्य में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में क्रेडा के सीईओ के रूप में श्री राजेश सिंह राणा द्वारा कुशल कार्ययोजना तैयार कर अनूठा मिसाल पेश किया गया है। उद्योग, बिल्डिंग, कृषि तथा अन्य सभी क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण के उपायों को क्रियान्वयन करने की दिशा में श्री राणा द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया है। दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर जिला अंतर्गत पहुंच विहीन नक्सल प्रभावित ग्रामीण इलाकों में श्री राणा द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया है। साथ ही क्रेडा द्वारा स्थापित संयंत्रों में किसी प्रकार की शिकायत आने पर शिकायतों पर निराकरण की कार्यवाही तत्काल हो पाये, इसके लिए श्री राणा द्वारा सौर समाधान मोबाईल ऐप तैयार कराया गया है। इस मोबाईल ऐप के माध्यम से ऐप के उपयोगकर्ता, स्थापनाकर्ता, इकाई के प्रतिनिधि, क्रेडा के अधिकारी व सभी जन-सामान्य ऐप के उपयोगकर्ताओं द्वारा दर्ज किये गए समस्याओं के निराकरण व प्रकरणों के लंबित होने की स्थिति का जीवंत जायजा ले सकते हैं। इससे संयंत्रों की क्रियाशीलता में व्यापक सुधार आया है। ऐप के शुरुआत होने के बाद से लगभग 1 साल के भीतर अब तक इस ऐप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 1200 से अधिक संयंत्रों में सुधार कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं।


    इस योगदान को चिन्हांकित करते हुए इस समारोह में सिम द्वारा क्रेडा, सीईओ श्री राजेश सिंह राणा को राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सीईओ के रूप में अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार, उप महानिदेशक, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बी.ई.ई), भारत सरकार द्वारा श्री राणा जी को प्रदान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

    July 12, 2026

    चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन

    July 12, 2026

    उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.