ईओडब्ल्यू ने 3775 करोड़ रूपए के शराब और डीएमएफ घोटाले में 9 जिलों के 20 ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में रायपुर में 6, बिलासपुर में 6, सरगुजा 2, दुर्ग, कोंडागांव, धमतरी, बस्तर और बलरामपुर में 1-1 ठिकाने शामिल हैं, इसमें शराब घोटाले से जुड़े 12 और डीएमएफ के 8 परिसर शामिल हैं। उक्त छापे की कार्रवाई शराब घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, निरंजन दास के परिजनों और डीएपएफ घोटाले में हरपाल सिंह अरोड़ा के करीबी लोगों के साथ ही ठेकेदारों के ठिकानों पर की गई है। तलाशी के दौरान उक्त सभी के ठिकानों से लेनदेन के महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इसमें शराब घोटाले के अवैध वसूली, सिंडीकेट में शामिल लाभंवित लोगों के नाम, खरीदी गई प्रॉपर्टी, खर्चो और ट्रांजेक्शन का हिसाब मिला है। इसी तरह डीएमएफ घोटाले में शामिल ठेकेदारों की भूमिका, कमीशनखोरी के दस्तावेज सहित रसूखदार लोगों का ब्योरा मिला है। छापेमारी की दायरे में आने वाले अनिल टुटेजा एवं निरंजन दास के परिजनों, ठेकेदारों के घर से बड़ी संख्या में पेपर्स और डायरी मिली है।
Trending
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
- चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
- उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
- पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
- महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
- कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
- पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

