अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने समाज के विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री डोमन लाल वर्मा को बालौदाबाजार जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति राष्ट्रीय महिला महा सचिव श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की अनुशंसा पर की गई है यह नियुक्ति सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए किया गया है, जहाँ वे मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के क्षेत्र अध्यक्ष और केंद्रीय युवा सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में, वह बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं और विगत बीस वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जहाँ उन्होंने बूथ अध्यक्ष से लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी तक के कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। यह नई जिम्मेदारी बालौदाबाजार में कुर्मी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) मान. पूनम चंद्राकर जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऊमाकांत वर्मा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, राष्ट्रीय महिला महा सचिव लक्ष्मी वर्मा, महिला प्रकोष्ठ महासमुंद जिलाध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, प्रदेश युवा संगठन प्रदेश अध्यक्ष वतन चंद्राकर, प्रदेश महासचिव विनय चंद्राकर,प्रदेश सचिव जयप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिला अध्यक्ष मुरली चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला अध्यक्ष कुंभज चंद्राकर, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि ने डोमन लाल वर्मा को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के जिला बालौदाबाजार का जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending
- इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
- प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
- अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
- मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
- जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
- कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
- Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..

