Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»टाटा सिएरा में वाइपर हो जाते हैं गायब, गाड़ी की ये जानकारी आपको हैरान कर देंगी…….
    व्यापार

    टाटा सिएरा में वाइपर हो जाते हैं गायब, गाड़ी की ये जानकारी आपको हैरान कर देंगी…….

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बात हो रही है टाटा की आइकोनिक SUV सिएरा की. अगर आप सोच रहे हैं कि यह सिर्फ एक और बड़ी SUV है, तो जरा रुकिए और जानिए इसकी 5 गजब बातें जो इसे बाकी सब से अलग बनाती हैं.

    गायब हुए वाइपर

    जी हां. अगर आपने ध्यान दिया होगा तो टाटा सिएरा के विंडशील्ड पर वाइपर ब्लेड्स नजर नहीं आएंगे. कंपनी ने इन्हें गायब कर दिया है. दरअसल टाटा ने इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स दिए हैं जो हुड के नीचे छिपे रहते हैं. जैसे ही बारिश शुरू होती है, वे जादू की तरह बाहर आते हैं और काम खत्म होते ही फिर छिप जाते हैं. यह न केवल डिजाइन को क्लीन लुक देता है, बल्कि एयरोडाइनामिक्स को भी बेहतर बनाता है. वाइपर छुपाओ, कूलनेस बढ़ाओ.

    इलेक्ट्रिक अवतार (EV): भविष्य में इसका EV वेरिएंट भी लॉन्च होगा, जिसके एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज मिलने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, टाटा सिएरा अब सिर्फ एक SUV नहीं है, बल्कि एक रोलिंग टेक-गैजेट है जो पुरानी यादों को ताजा करते हुए भविष्य की ड्राइविंग का अनुभव देगी. 

    दिखे बाहर का पूरा नजारा

    पुरानी सिएरा की पहचान थी उसकी पीछे की रैप-अराउंड खिड़कियां, जिससे ऐसा लगता था मानो गाड़ी के पीछे एक छोटा सा कांच का कमरा है. नई सिएरा ने इसे और भी बेहतरीन कर दिया है. अब ये खिड़कियां फ्लश ग्लेजिंग के साथ आती हैं, जो इसे एक लग्जरी और सीमलेस लुक देती है. गाड़ी के अंदर बैठकर ऐसा लगेगा मानो आप किसी लग्जरी लिविंग रूम में बैठे हैं और बाहर का पूरा नजारा देख सकते हैं.

    केबिन नहीं, चलता-फिरता थिएटर

    टाटा ने सिएरा के इंटीरियर को ‘ड्राइविंग’ के बजाय ‘एक्सपीरियंस’ बनाने पर जोर दिया है. इसमें ड्राइवर के लिए डिस्प्ले, बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन और, सबसे बड़ी बात आगे बैठे पैसेंजर के लिए भी एक अलग 12.3-इंच की डिस्प्ले दी गई है. यानी ड्राइवर मैप देखे और आपका को-पैसेंजर आराम से मूवी या OTT का मजा ले सकता है. साथ में 12-स्पीकर JBL ब्लैक साउंड सिस्टम और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है. अब सफर में गाना नहीं बल्कि म्यूजिक कॉन्सर्ट का मजा मिलेगा.

    ADAS Level-2+ भी

    टाटा की पहचान हमेशा सेफ्टी रही है, लेकिन सिएरा ने इसे एक कदम आगे बढ़ा दिया है. इसमें ADAS लेवल-2+ दिया गया है. इसका मतलब है कि गाड़ी इमरजेंसी में खुद ही ब्रेक लगा सकती है और क्रूज कंट्रोल को अपने आप एडजस्ट कर सकती है. इसमें ऑगमेंटेड रियलिटी हेड्स-अप डिस्प्ले भी है, जो जरूरी जानकारी सीधे आपकी विंडस्क्रीन पर दिखाता है, जिससे आपको सड़क से नजर हटाने की जरूरत नहीं पड़ती.

    पेट्रोल, डीजल या EV, आपकी मर्जी

    • टाटा ने ग्राहकों को पूरी आजादी दी है. नई सिएरा इन तीनों पावरट्रेन के साथ आएगी-
    • नया पेट्रोल इंजन: इसमें 1.5-लीटर TGDi टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा.
    • डीजल इंजन: दमदार 1.5-लीटर डीजल का विकल्प भी रहेगा.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    5,700mAh और 64MP कैमरा के साथ Philips S7221 5G भारत में लांच

    September 3, 2026

    फ्यूल प्रोडक्शन में भारत पहुंचा दुनिया के नंबर 4 पर, इंडोनेशिया-सऊदी अरब छूटे पीछे

    September 3, 2026

    सोना 3 हफ्ते के निचले स्तर पर…तो वहीं चांदी भी गिरावट के साथ पड़ी फीकी…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.