Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी, मामले का ऐसा हुआ खुलासा…
    क्राइम

    नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी, मामले का ऐसा हुआ खुलासा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान बनकर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वर्दी पहनकर घूमते हुए दो महिलाओं को अपने जाल में फंसाया और मत्स्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली जशपुर में प्रार्थिया सीमा बाई (39 वर्ष), निवासी झरगांव चौकी सोनक्यारी ने 8 दिसंबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 28 अगस्त 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर जशपुर में उसकी मुलाकात पुलिस की वर्दी पहने एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम पुन्नी लाल अनंत बताया। उसने खुद को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का सिपाही बताते हुए कलेक्ट्रेट में ऊंची पहुंच का दावा किया और मत्स्य विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही।

    आरोपी के झांसे में आकर प्रार्थिया ने दो लाख रुपए उसे दे दिए। आरोपी ने शेष रकम मिलने पर ज्वाइनिंग लेटर देने की बात कही थी। इतना ही नहीं, प्रार्थिया की भतीजी को डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर उसके शैक्षणिक दस्तावेज भी अपने पास रख लिए और तीन लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की। बाद में प्रार्थिया को पता चला कि आरोपी कोई पुलिसकर्मी नहीं है और उसने फर्जी वर्दी पहनकर ठगी की है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(2) एवं 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने बिलासपुर जिले के थाना कोटा अंतर्गत ग्राम टाडा दर्रीकापा में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी पुन्नी लाल अनंत (27 वर्ष), निवासी ग्राम टाडा दर्रीकापा, जिला बिलासपुर ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह जशपुर में किराए के मकान में रहकर खुद को सशस्त्र बल का जवान बताता था और वर्दी पहनकर कलेक्ट्रेट परिसर में घूमता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    September 3, 2026

    शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

    September 3, 2026

    किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.