राजनांदगांव – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम उपभोक्ताओं के जीवन में स्पष्ट रूप से देखने मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को न केवल बिजली बिल में राहत मिल रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेते हुए राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम लिटिया निवासी श्रीमती प्रीति वर्मा ने 6 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पावर प्लांट अपने घर के छत पर स्थापित किया है। श्रीमती प्रीति वर्मा ने बताया कि सोलर पैनल स्थापित होने से पहले उनका मासिक बिजली बिल लगभग 7 हजार रूपए से 10 हजार रूपए के बीच आता था। सोलर पैनल स्थापना के बाद लगातार 6 माह तक उनका बिजली बिल शून्य अथवा माइनस में आया। जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली। इसके अतिरिक्त उन्हें 2900 रूपए का सोलर रिबेट प्राप्त हुआ है, जबकि उसी माह उनका बिजली बिल मात्र 190 रूपए आया है। जिससे बिजली के खर्च से बड़ी बचत मिल रही है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभान्वित होकर सौर ऊर्जा को अपना रहे हैं।
Trending
- ‘राम-नामी’ फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया हर्ष, निर्देशक श्री भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को दी शुभकामनाएं
- प्रेमी के प्यार में अंधी मां सोशल मीडिया के प्यार में भूली ममता,मिठाई में जहर देकर अपने ही 3 बच्चों को तड़पा-तड़पा कर मार डाला!
- छत्तीसगढ़: शादी के 5 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- हाई वॉल्यूम पर बज रहा था DJ, 7 साल की छात्रा को आ गया हार्ट अटैक, स्कूल में मौत…
- छत्तीसगढ़ की दूरियां घटेंगी, विकास की रफ्तार बढ़ेगी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
- करमा पूजा में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति, संस्कृति और लोकपरंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश
- छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग

