Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ’हाउसिंग बोर्ड के इतिहास में पहली बार 01 वर्ष में लगभग रु. 1022 करोड़ की संपत्तियों का किया गया विक्रय’

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने राज्य में आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों के विक्रय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 की 01 वर्ष की अवधि में लगभग 4689 संपत्तियों का विक्रय किया है जिसका मूल्य लगभग 1022 करोड़ रुपए से अधिक है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के गठन से लेकर अब तक के इतिहास में सर्वाधिक वार्षिक विक्रय है।

    माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के सुशासन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी के मार्गदर्शन तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड द्वारा राज्य में किफायती, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है।
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अपने गठन के बाद से ही समाज के कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों को प्राथमिकता देता आ रहा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा अब तक निर्मित कुल आवासों में से लगभग 70 प्रतिशत आवास कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लिए निर्मित किए गए हैं।
    विगत पाँच वर्षों में हाऊसिंग बोर्ड द्वारा औसतन 1387 संपत्तियों का प्रतिवर्ष विक्रय किया गया, जिसका औसत मूल्य लगभग रु. 262 करोड़ रहा है। किन्तु वर्ष 2025 में 4689 संपत्तियॉ जिसका मूल्य लगभग रु.1022 करोड़ है का विक्रय किया गया। यह मंडल की कार्यप्रणाली में आए सुधारों, नीतिगत सरलीकरण तथा हितग्राहियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है एवं मण्डल के इतिहास में पहली बार हुआ है।
    विगत एक वर्ष के दौरान शासन द्वारा स्वीकृत व्ज्ै.2 (वन टाइम सेटलमेंट) योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को 30 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की गई, जिसके फलस्वरूप लगभग 1452 संपत्तियों का विक्रय किया गया जिसका मूल्य लगभग रु. 220.16 करोड़ है। इस योजना से बड़ी संख्या में मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों को सीधा लाभ मिला है।

    माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण श्री ओ. पी. चौधरी जी के निर्देश पर राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 का आयोजन दिनांक 23 से 26 नवंबर को ठज्प् ग्राउंड शंकर नगर रायपुर में किया गया था। जो कि राज्य में आवास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आयोजन सिद्ध हुआ। आवास मेले के दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 26 जिलों में रु. 2080 करोड़ की 56 नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया गया। साथ ही, मेले के दौरान ही रु.305 करोड़ मूल्य की संपत्तियों का विक्रय किया गया, जिससे छत्तीसगढ़ गृह मंडल की योजनाओं के प्रति आमजन का भरोसे एवं विश्वास में वृद्धि हुई है।
    माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा वर्ष 2025 में लगभग रु. 1022 करोड़ की संपत्तियों का विक्रय किया जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सरकार की जनहितैषी नीतियों और लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा गरीब, कमजोर और मध्यम वर्ग के लिए किफायती एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का कार्य सराहनीय है। सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को सम्मानजनक आवास मिले और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। मैं माननीय मंत्री आवास एवं पर्यावरण श्री ओ.पी. चौधरी जी को, माननीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल श्री अनुराग सिंह देव जी को तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त एवं समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।
    आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी ने इस उपलब्धि पर कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा एक वर्ष में रु.1022 करोड़ की संपत्ति का विक्रय किया जाना राज्य के आवास क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह माननीय मुख्यमंत्री जी की जनकल्याणकारी सोच, शासन की स्पष्ट आवास नीति तथा हाऊसिंग बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता और परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन का लक्ष्य प्रत्येक पात्र नागरिक को किफायती, सुलभ, सुव्यवस्थित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है।
    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव जी ने कहा कि वर्ष 2025 में प्राप्त यह उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन, माननीय मंत्री जी के नेतृत्व एवं मंडल की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बीते एक वर्ष में जो प्रगति हुई है, वह यह दर्शाती है कि मंडल अब नई सोच, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखकर कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी आवासहीनों को किफायती घर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि से यह स्पष्ट है कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राज्य में आवास क्षेत्र में अपनी सशक्त भूमिका निभाते हुए आवास क्रांति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान

    May 16, 2026

    काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत

    May 16, 2026

    कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.