Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Ebola Virus, 80 लोगों की मौत! WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
    • विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिली नई गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ को दी 102 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच महंगाई का नया संकट…
    • बस्तर के बच्चों की खेल प्रतिभा तराशने जल्द शुरू होगी अकादमी
    • हम सभी जनता के सेवक हैं और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री श्री साय
    • जनगणना 2027: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘सुशासन नीति’ का असर,​छत्तीसगढ़ में 60% से अधिक मकान सूचीकरण का कार्य पूरा
    • ऑनलाइन सैंसरशिप और राजनीतिक तानाशाही की ओर
    • चाय की भट्टी से संसद के गलियारों तक प्रधानमंत्री मोदी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»इंदौर में जहरीला पानी पीने से अब तक 8 लोगोंं की मौत, जांच कमेटी गठित
    BREKING NEWS

    इंदौर में जहरीला पानी पीने से अब तक 8 लोगोंं की मौत, जांच कमेटी गठित

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर: देशभर में स्वच्छता के लिए मिसाल माने जाने वाले इंदौर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. नर्मदा से आने वाला शुद्ध पानी ही लोगों की बीमारी और मौत की वजह बन गया. शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जूझ रहे हैं.

    नर्मदा जल सप्लाई बनी ज़हर

    भागीरथपुरा की संकरी गलियों में रहने वाले लोगों की सुबह उस वक्त डर में बदल गई, जब एक-एक कर घरों से बीमार पड़ने की खबरें आने लगीं. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सभी की शिकायत एक जैसी थी. नल से आया नर्मदा का पानी पीते ही पेट दर्द शुरू हो गया, फिर उल्टी और दस्त. अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ गई. डॉक्टरों के अनुसार यह गंभीर जलजनित संक्रमण का मामला है. ओआरएस और दवाओं की मांग तेजी से बढ़ी और कई मरीजों को भर्ती करना पड़ा.

    जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

    नगर निगम ने हालात बिगड़ते देख तुरंत जांच शुरू की. शुरुआती जांच में जो सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया. भागीरथपुरा पुलिस चौकी के टॉयलेट के ठीक नीचे नर्मदा की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज मिला. इस लीकेज के कारण गंदा पानी सीधे नर्मदा की सप्लाई लाइन में मिल रहा था, जिससे पूरे वार्ड में दूषित पानी पहुंच गया. यानी जिस पानी को लोग “अमृत” समझकर पी रहे थे, वही उनके लिए ज़हर बन गया.

    अस्पतालों में अफरा-तफरी

    घटना के बाद पूरे वार्ड में डर का माहौल है. कई परिवारों ने नल का पानी पूरी तरह बंद कर दिया है. लोग बोतलबंद पानी पर निर्भर हो गए हैं. अस्पतालों के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की भीड़ लगी हुई है. नगर निगम की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल यह भी है कि इतनी अहम पाइपलाइन के नीचे टॉयलेट कैसे बना? समय रहते लीकेज क्यों नहीं पकड़ा गया? अगर जांच देर से होती तो और कितनी जानें जातीं?

    नगर निगम की कार्रवाई शुरू

    नगर निगम ने प्रभावित इलाके की जल सप्लाई बंद कर दी है, पाइपलाइन की मरम्मत की जा रही है और टैंकरों से साफ पानी सप्लाई किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर मरीजों की जांच कर रही हैं. स्वच्छता के शिखर पर बैठे इंदौर में यह घटना एक कड़वी चेतावनी बनकर सामने आई है साफ दिखने वाला शहर तब तक सुरक्षित नहीं, जब तक उसकी बुनियादी व्यवस्थाएं मजबूत न हों.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.