Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव
    • गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»फायरफाइटर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बर्फीली झील से कुत्ते को बचाया
    अजब गजब

    फायरफाइटर्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बर्फीली झील से कुत्ते को बचाया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका – एक जमी हुई झील में फंसे कुत्ते को बचाने के लिए फायरफाइटर्स ने अपनी जान जोखिम में डाल दी. इस रोमांचक रेस्क्यू का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

    यह घटना अमेरिका के रोड आइलैंड इलाके की है. नए साल की सुबह करीब 9 बजे एक गोल्डन रिट्रीवर अपने मालिक के साथ टहल रहा था. इसी दौरान वह लिटिल मसाचॉग पॉन्ड नाम की जमी हुई झील पर चला गया. झील की बर्फ बेहद पतली थी और अचानक टूट गई, जिससे कुत्ता बर्फीले पानी में गिर गया. कुत्ता बीच झील में फंसा हुआ था और बाहर निकलने में पूरी तरह असमर्थ था, जबकि उसका मालिक किनारे से बेबस होकर यह सब देख रहा था.

    कुछ ही मिनटों में रेस्क्यू टीम ने कुत्ते को बर्फीले पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया. किनारे पर एक इन्फ्लेटेबल रेस्क्यू बोट और अन्य उपकरण पहले से तैयार रखे गए थे. फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, कुत्ता और सभी फायरफाइटर्स सुरक्षित हैं और मौके पर सभी की हालत ठीक पाई गई. रेस्क्यू के बाद फायरफाइटर्स की मेडिकल जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी को ठंड से जुड़ी कोई समस्या तो नहीं हुई. राहत की बात यह रही कि किसी को इलाज की जरूरत नहीं पड़ी.

    इस रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने फायरफाइटर्स की जमकर तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा- आप लोगों की वजह से दुनिया में अच्छाई पर भरोसा बना रहता है. दूसरे ने कहा- हम कितने खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास ऐसे रेस्क्यू विभाग हैं. कुत्ता भी बहुत लकी है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    किन जानवरों को पहले से हो जाती है प्राकृतिक आपदा की आहट?…

    September 2, 2026

    फट सकती हैं 407 ग्लेशियल झीलें! हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में बड़ा खतरा, UN ने दी चेतावनी

    August 31, 2026

    डिलीवरी बॉय को बांधी राखी, फिर उसने जेब से निकाले 50 रुपये; कहा- अब बहन बोला है ना

    August 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.