Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
    • एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति
    • एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
    • बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी, ‘जल संचय जन भागीदारी’ के तीसरे चरण में देश में प्रथम
    • छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा
    • 700 सहायक प्राध्यापकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न करें – उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • श्री विजय शंकर दुबे ने एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख का पदभार संभाला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»हाईटेक बस स्टैंड धमतरी के लिए ऐतिहासिक सौगात
    BREKING NEWS

    हाईटेक बस स्टैंड धमतरी के लिए ऐतिहासिक सौगात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धमतरी । जिले के शहरी विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगरोत्थान योजना के अंतर्गत धमतरी में भव्य, सुव्यवस्थित एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए शासन द्वारा 1770.04 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जबकि 1767.91 लाख रुपये की निविदा राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना यात्री सुविधाओं के साथ-साथ शहर के समग्र विकास को नई दिशा देगी।

    प्रस्तावित हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण ग्राम अर्जुनी, धमतरी स्थित खसरा नंबर 35 में कुल 2.01 हेक्टेयर भूमि क्षेत्र में किया जाएगा। इसके निर्माण से धमतरी को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यात्रियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

            परियोजना के अंतर्गत भव्य एवं आधुनिक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा, जो भूतल, प्रथम तल एवं टेरेस फ्लोर युक्त होगा। भवन को आकर्षक एवं आधुनिक स्वरूप देने के लिए उन्नत वाल क्लैडिंग कार्य किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा हेतु एलईडी ग्लो मैट्रिक्स स्क्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे, जिनमें बसों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी एवं अन्य आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित होंगी।

             बस स्टैंड परिसर में साइट फिलिंग, सीमेंट कंक्रीट सड़क, विशाल पार्किंग व्यवस्था, बाउंड्री वॉल, ग्रिल बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक वर्क, हरित लैंडस्केपिंग तथा आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। जल आपूर्ति हेतु बोरवेल एवं आधुनिक जलप्रदाय व्यवस्था स्थापित की जाएगी। वहीं सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए 25 मीटर ऊँचाई के दो हाईमास्ट लाइट, ट्रांसफार्मर, बाह्य विद्युतीकरण एवं रोड मार्कर लगाए जाएंगे।

    यात्रियों की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर में दुकानों का निर्माण, ब्लॉक निर्माण, सेप्टिक टैंक, सम्प टैंक एवं इंटेक्स निर्माण प्रस्तावित है। इससे यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

           इस हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण से धमतरी के नागरिकों एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 3, 2026

    एम्स रायपुर का तीसरा दीक्षांत समारोह,छत्तीसगढ़ अतीत के अंधकार से निकलकर विकास और प्रगति के नए युग की ओर अग्रसर – उपराष्ट्रपति

    September 2, 2026

    एक लाख रुपये के बॉन्ड से बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला आर्थिक संबल

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.