Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सख्त कार्रवाई
    छत्तीसगढ़

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने राज्यभर में सख्त कार्रवाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    30 हजार क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त, 86 से अधिक वाहन पकड़े गए

    रायपुर-छत्तीसगढ़ राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी बनाए रखने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देश पर जिलों में धान के कोचियों, बिचौलियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन, भंडारण, खपत एवं उपार्जन केंद्रों में पुराने अथवा गैरकानूनी धान की बिक्री के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    इसी क्रम में 13 जनवरी 2026 को राज्य के चार जिलों बलरामपुर, जशपुर, सक्ती एवं जांजगीर-चांपा में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में कुल लगभग 30,490 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया, जबकि 86 से अधिक वाहन अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर जब्त किए गए।

    बलरामपुर जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अंतरराज्यीय सीमाओं एवं चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी के तहत अब तक कुल 129 प्रकरणों में 20,426.49 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है। इस दौरान 83 वाहन जब्त किए गए। साथ ही चांदो धान उपार्जन केंद्र में 65 बोरी अवैध धान बेचने के प्रयास पर त्वरित कार्रवाई की गई।

    जशपुर जिले में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर विकासखंड बगिया स्थित वेदांश राइस मिल में जांच के दौरान 9,700 क्विंटल धान की कमी पाए जाने पर राइस मिल को तत्काल सील कर दिया गया है। संयुक्त जांच दल द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। सक्ती जिले में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए लगभग 331 क्विंटल अवैध धान तथा ट्रक सहित कई वाहन जब्त किए गए।

    राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों के अधिकारों की रक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिचौलियों की गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती और सतत निगरानी के साथ जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति

    July 9, 2026

    छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल

    July 9, 2026

    धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.