Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»तेलंगाना में चुनावी वादा पूरा करने के लिए 500 कुत्तों को मार डाला, हिला देगी हिला देगी खबर
    BREKING NEWS

    तेलंगाना में चुनावी वादा पूरा करने के लिए 500 कुत्तों को मार डाला, हिला देगी हिला देगी खबर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कामारेड्डी: तेलंगाना में आवारा कुत्तों की कथित हत्या का एक और गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कामारेड्डी जिले में करीब 200 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर मार दिया गया, जिससे बीते एक सप्ताह में मारे गए कुत्तों की संख्या लगभग 500 तक पहुंच गई है। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि हाल में हुए ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान ग्रामीणों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए कुछ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने इन कुत्तों को मरवाया है। इनमें सरपंच भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन वादों में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने की बात कही गई थी।

    सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    पुलिस ने इस मामले में पांच गांवों के सरपंचों सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कामारेड्डी पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं और जांच जारी है। इससे पहले हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी, जहां जनवरी के पहले सप्ताह में करीब 300 आवारा कुत्तों को कथित तौर पर जहर देकर मार दिया गया था। उस मामले में पुलिस ने दो महिला सरपंचों, उनके पतियों, ग्राम पंचायत सचिवों और दो अन्य लोगों सहित नौ व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

    शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया
    पुलिस का कहना है कि मारे गए कुत्तों के शव गांवों के बाहरी इलाकों में दफनाए गए थे। पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मौत के सही कारण और इस्तेमाल किए गए जहर के प्रकार का पता लगाने के लिए विसरा के नमूने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजे गए हैं। पशु कल्याण कार्यकर्ता अदुलापुरम गौतम ने सोमवार को मचारेड्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पालवांचा मंडल के पांच गांवों भावनीपेट, पालवांचा, फरीदपेट, वाडी और बंदारमेश्वरापल्ली में पिछले दो-तीन दिनों के दौरान करीब 200 आवारा कुत्तों की हत्या की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरपंचों के निर्देश पर एक व्यक्ति को जहरीले इंजेक्शन देने के लिए नियुक्त किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 1, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का छत्तीसगढ़ दौरा: एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

    September 1, 2026

    65 करोड़ का 42 किलो विदेशी सोना DRI ने मुंबई, केरल और कोलकाता में किया जब्त

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.