Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 2
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»कर्नाटक में कांग्रेस बदलने जा रही सीएम?, पोस्ट के बाद अटकलें तेज
    राजनीति

    कर्नाटक में कांग्रेस बदलने जा रही सीएम?, पोस्ट के बाद अटकलें तेज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बेंगलुरु: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बुधवार को एक ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट ने एक बार फिर से राज्य की राजनीति में एक बार फिर अटकलों को हवा दे दी है। शिवकुमार ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है कि ‘कोशिशें भले ही नाकाम हो जाएं, दुआएं नाकाम’ नहीं होतीं। उनके इस संदेश को हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। यह पोस्ट मंगलवार को मैसूर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के बीच हुई संक्षिप्त लेकिन खास बातचीत के बाद सामने आई।

    क्या है इस पोस्ट के मायने
    कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का राहुल गांधी से मुलाकात के बाद किया गया ट्वीट राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उनकी इस पोस्ट से कई तरह के सियासी संकेत दिए हैं। यह ट्वीट सिर्फ एक व्यक्तिगत भाव नहीं, बल्कि मौजूदा राजनीतिक हालात, पार्टी के भीतर चल रही हलचलों और भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी से बातचीत के तुरंत बाद आया यह संदेश कई सवाल खड़े करता है कि क्या यह किसी असफल कोशिश की ओर इशारा है या आने वाले फैसलों से पहले एक धैर्य और भरोसे का संकेत? वहीं इस पोस्ट के बाद कर्नाटक के सीएम को बदलने की चर्चाएं भी शुरू हो गई है।

    राहुल गांधी से एयरपोर्ट पर बातचीत
    बता दें कि राहुल गांधी तमिलनाडु के गुडलूर जाने के लिए विशेष विमान से दोपहर करीब दो बजे मैसूर के मंडकल्लि एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उनका स्वागत किया। कुछ ही मिनटों बाद राहुल हेलिकॉप्टर से गुडलूर रवाना हो गए, जबकि सिद्धारमैया और शिवकुमार अलग-अलग एयरपोर्ट से बाहर निकले। शाम को जब राहुल गांधी तय समय से पहले दिल्ली लौटने के लिए मैसूर एयरपोर्ट पहुंचे, तो डीके शिवकुमार पहले से वहां मौजूद थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रनवे पर करीब तीन मिनट तक आमने-सामने बातचीत हुई। बाद में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी वहां पहुंचे और राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से संक्षिप्त बातचीत के बाद करीब 5.45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

    नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा
    राहुल गांधी और शिवकुमार के बीच हुई निजी बातचीत और फिर इस पोस्ट ने एक बार फिर राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं को तेज कर दिया है। शिवकुमार ने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं, हालांकि उन्होंने और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। इससे पहले दिन में शिवकुमार मैसूर शहर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिए गए गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान मौजूद थे, लेकिन मुख्यमंत्री के मीडिया से बात करने के समय वे वहां नहीं दिखे। इसके बाद शिवकुमार एक स्टार होटल चले गए, जहां उन्होंने राहुल गांधी की वापसी तक कुछ समय बिताया। वहीं सिद्धारमैया रामकृष्ण नगर स्थित अपने आवास लौट गए।

    सिद्धारमैया बोले कोई मतभेद नहीं
    मुलाकात को लेकर पूछे जाने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर बदलाव की अटकलें मीडिया लगा रहा है। मेरे और शिवकुमार के बीच कोई भ्रम या मतभेद नहीं है। कुछ विधायकों ने बिना जानकारी के बयान दिए हैं। इस विषय पर केवल शिवकुमार और मैं ही बोल सकते हैं। अगर कोई फैसला होगा तो वह पार्टी हाईकमान करेगा और हम दोनों उसे स्वीकार करेंगे। उधर, पिछले महीने मंगलुरु एयरपोर्ट पर एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल के दौरे के दौरान समर्थकों द्वारा नारेबाजी की घटना को देखते हुए कांग्रेस और पुलिस ने एहतियातन मंगलवार को मैसूर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बिहार कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, राहुल गांधी से न मिल पाने से नाराज नेता दिल्ली में देंगे धरना

    August 29, 2026

    “पहले कांग्रेस में राजनीतिक पितृसत्ता खत्म करें”, राहुल गांधी के बयान पर बांसुरी स्वराज का पलटवार

    August 26, 2026

    मनुस्मृति पर सवाल उठाने पर भड़के असम CM, कहा-‘राहुल गांधी पागल था, पागल है और पागल ही रहेगा’

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.