Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का छलका दर्द, दिखानी चाहिए थी थोड़ी और हिम्मत…
    खेल

    हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का छलका दर्द, दिखानी चाहिए थी थोड़ी और हिम्मत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में मिली 7 विकेट से करारी हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई है. उन्होंने माना कि बीच के ओवर्स में टीम ‘ब्रेव’ नहीं थी और मौके नहीं बना सकी. केएल राहुल के शानदार 112 रन भी टीम को जीत नहीं दिला सके. डेरिल मिचेल ने शतक जड़कर सीरीज बराबर कर दी है.

    भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है. राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली है. केएल राहुल के शानदार शतक (नाबाद 112) पर पानी फिर गया और कीवी टीम ने 285 रनों का लक्ष्य 15 गेंद रहते ही हासिल कर लिया. इस हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) काफी निराश नजर आए. मैच के बाद उन्होंने माना कि बीच के ओवर्स में उनके गेंदबाजों ने हिम्मत नहीं दिखाई और यही हार का सबसे बड़ा कारण बना. अब रविवार को होने वाला मैच सीरीज का ‘डिसाइडर’ होगा, जो काफी रोमांचक होने वाला है.

    गिल ने मानी अपनी गलती

    मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शुभमन गिल ने खुलकर बात की. उन्होंने माना कि भारतीय गेंदबाज बीच के ओवर्स में विकेट निकालने में पूरी तरह नाकाम रहे. गिल ने कहा कि शुरुआत में दो विकेट जल्दी मिल गए थे और हम कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे. उस वक्त (पहले 10-15 ओवर) गेंद हरकत कर रही थी और पिच से मदद मिल रही थी. लेकिन गिल ने अफसोस जताते हुए कहा मुझे लगता है कि 20-25 ओवर के बाद पिच थोड़ी सेट हो गई थी, लेकिन हम बीच के ओवर्स में गेंदबाजी करते समय थोड़े और ब्रेव हो सकते थे. हमें थोड़े और रिस्क लेने चाहिए थे और मौके बनाने चाहिए थे. उनका मानना था कि अगर वो थोड़ा रिस्क लेते तो शायद विकेट मिल जाते.

    डेरिल मिचेल और विल यंग ने छीना मैच

    मैच का टर्निंग प्वाइंट न्यूजीलैंड की वो पार्टनरशिप रही जिसने भारतीय उम्मीदों को तोड़ दिया. न्यूजीलैंड ने 285 रनों का पीछा करते हुए 43 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. उस वक्त लग रहा था कि भारत यह मैच आसानी से जीत लेगा. लेकिन फिर डेरिल मिचेल और विल यंग ने मोर्चा संभाला. मिचेल ने एक मास्टरक्लास पारी खेली और 117 गेंदों में 131 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने विल यंग (87 रन) के साथ मिलकर 162 रनों की साझेदारी की. इसके बाद मिचेल ने ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 32) के साथ मिलकर 78 रन और जोड़े और मैच को एकतरफा अंदाज में खत्म कर दिया. मिचेल ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

    कैच छोड़ना पड़ा भारी, गिल ने दी चेतावनी

    हार का एक और बड़ा कारण खराब फील्डिंग भी रही. मैच के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने डेरिल मिचेल का एक आसान कैच छोड़ दिया था, जो बाद में भारत के लिए बहुत महंगा साबित हुआ. इस पर बात करते हुए कप्तान गिल ने साफ शब्दों में कहा कि टीम को अपनी फील्डिंग सुधारनी होगी. उन्होंने कहा अगर आप इस फॉर्मेट में मौके नहीं भुनाएंगे और कैच छोड़ेंगे, तो हारना तय है. वहीं, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिचेल ने भी माना कि अगर बीच के ओवर्स में विकेट नहीं गिरते हैं, तो सेट बल्लेबाज को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है, भले ही लक्ष्य 15-20 रन ज्यादा क्यों न हो.

    केएल राहुल का शतक गया बेकार

    इससे पहले टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक रही थी. रोहित शर्मा (24) और शुभमन गिल (56) ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद क्रिस्टियन क्लार्क की शानदार गेंदबाजी (3/56) के सामने भारतीय टॉप ऑर्डर बिखर गया. रोहित, विराट और अय्यर जल्दी पवेलियन लौट गए. ऐसे मुश्किल वक्त में केएल राहुल दीवार बनकर खड़े हो गए. राहुल ने 92 गेंदों में नाबाद 112 रन बनाए. उन्होंने पहले रविंद्र जडेजा (27) के साथ 73 रन और फिर नितीश कुमार रेड्डी (20) के साथ 57 रन जोड़कर टीम को 50 ओवर में 284/7 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. लेकिन अंत में गेंदबाजों की विफलता के कारण उनकी यह मेहनत बेकार चली गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल

    May 16, 2026

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.