Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खरीफ सीजन में खेती-किसानी ने पकड़ी गति
    • बच्चों को गोद में उठाकर थलपति विजय ने किया अस्पताल का दौरा
    • बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    • चिट फंड धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के स्थानों पर छापेमारी
    • छत्तीसगढ़ बने देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दें विशेष ध्यान : श्री राजेश अग्रवाल
    • दर्दनाक हादसा:धान रोपाई कर लौट रहे बिहार के 3 मजदूरों को स्कॉर्पियो ने कुचला, मौके पर मौत…
    • धमतरी:प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या
    • मॉनसून अब लगभग सभी राज्यों तक पहुंच गया है बरसात शुरू होते ही जमीन के अंदर से निकलने लगते हैं ये 4 खतरनाक सांप, संभलकर रहिएगा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सरकार की मदद से हम सुरक्षित लौट आए….. ईरान के अस्थिर हालात में सैकड़ों भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे
    BREKING NEWS

    सरकार की मदद से हम सुरक्षित लौट आए….. ईरान के अस्थिर हालात में सैकड़ों भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ईरान में जारी व्यापक विरोध प्रदर्शनों और बढ़ती अस्थिरता के बीच शुक्रवार देर शाम कई भारतीय नागरिक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली पहुंचे। ये नागरिक मुख्य रूप से छात्र, तीर्थयात्री और अन्य निवासी थे, जो ईरान में फंसे हुए थे।

    भारत सरकार ने हाल के दिनों में ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षा कारणों से देश छोड़ने की सलाह दी थी। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वह स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और भारतीयों की भलाई के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने को प्रतिबद्ध है। दूतावास ने भारतीयों से संपर्क साधकर उन्हें जल्द से जल्द उपलब्ध माध्यमों से ईरान छोड़ने की अपील की थी।

    एयरपोर्ट पर पहुंचे एक भारतीय नागरिक ने मीडिया से बातचीत में ईरान की स्थिति को “बहुत खराब” बताया। उन्होंने कहा, “वहां हालात खराब हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर गाड़ियों के सामने आकर परेशान किया। इंटरनेट बंद होने से परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था। भारत सरकार और दूतावास ने भरपूर सहयोग किया.

    एक अन्य नागरिक ने बताया, “हम वहां एक महीने से थे, लेकिन पिछले एक-दो हफ्तों में स्थिति बिगड़ गई। बाहर निकलते ही प्रदर्शनकारी गाड़ी के सामने आ जाते थे। इंटरनेट बंद था, दूतावास से भी संपर्क मुश्किल हो गया था। सरकार की मदद से हम सुरक्षित लौट आए।”

    ईरान में दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुए ये विरोध प्रदर्शन मुद्रा अवमूल्यन, महंगाई और आर्थिक संकट के खिलाफ थे, जो अब राजनीतिक मांगों में बदल चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनों में हिंसा और सुरक्षा बलों की कार्रवाई से हजारों लोगों की मौत हुई है, जबकि इंटरनेट ब्लैकआउट और उड़ानों में व्यवधान आम हो गए हैं।

    विदेश मंत्रालय ने पहले ही ईरान यात्रा पर सख्त सलाह जारी की है और गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा है। भारत ने “ऑपरेशन स्वदेश” जैसी व्यवस्थाओं के तहत नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेंगलुरु के रेसिडेंशियल स्कूल में 12 साल के छात्र की मौत, PT टीचर पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    July 9, 2026

    अनुकल्प मिश्रा की जिस कार को ढूंढ रही थी पुलिस, आखिरकार मिल ही गई, खुल जाएगा चोरी का भेद!

    July 9, 2026

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति…

    July 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.