Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10-11 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत, विष्णु पूजा में सुनें य​ह व्रत कथा
    • 3 दिन टावर पर चढ़ा रहा शख्स,नीचे उतरा तो पुलिस से बोला- मछली-भात खिला दो…
    • चंद्रिका चंद्राकर बनी अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    • ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया
    • पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज
    • यौन शोषण मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने लेखिका को 50 लाख डॉलर देने का दिया आदेश
    • आईसीसी बोर्ड चुनाव में डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा चुनाव हारे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई बारातियों की बस, 9 की मौत, 80 घायल…
    BREKING NEWS

    अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई बारातियों की बस, 9 की मौत, 80 घायल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार/बीजापुर – झारखंड में छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा से लगे लातेहार जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

    महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी (बंगलादारा) में बारातियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल सभी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी हैं।

    जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले के करीब 87 लोग ज्ञान गंगा स्कूल की बस में सवार होकर झारखंड के लोध गांव सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे।

    ओरसा घाटी से उतरते समय बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे तेज रफ्तार बस पीडब्ल्यूडी के रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई और करीब 20 फीट गहरी खाई में पलट गई।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और शव सड़क व खाई में बिखर गए।

    लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान लातेहार और गुमला अस्पताल में चार अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं।

    एसडीएम विपिन कुमार दुबे के अनुसार, 60 घायलों को महुआडांड़ सीएचसी और 20 से अधिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं 32 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा जा रहा है।

    दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति…

    July 9, 2026

    JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

    July 9, 2026

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.