Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 10-11 जुलाई को योगिनी एकादशी व्रत, विष्णु पूजा में सुनें य​ह व्रत कथा
    • 3 दिन टावर पर चढ़ा रहा शख्स,नीचे उतरा तो पुलिस से बोला- मछली-भात खिला दो…
    • चंद्रिका चंद्राकर बनी अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
    • ‘आतंकवाद पूरी मानवता के लिए चुनौती’, PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, ऑस्ट्रेलिया PM ने भी चिढ़ा दिया
    • पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    • Oppo ने लांच की रेनो 16 सीरीज
    • यौन शोषण मामले में ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने लेखिका को 50 लाख डॉलर देने का दिया आदेश
    • आईसीसी बोर्ड चुनाव में डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा चुनाव हारे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मॉडल और राइटर-डायरेक्टर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग ,गोलियों की बौछार…
    BREKING NEWS

    मॉडल और राइटर-डायरेक्टर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग ,गोलियों की बौछार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई के ओशिवारा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, यहां नालंदा सोसायटी में देर शाम अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। राइटर-डायरेक्टर और एक स्ट्रगलिंग मॉडल के फ्लैट को निशाना बनाते हुए अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और देखते ही देखते मौके से फरार हो गया। इमारत की दीवारों पर गोली के निशान इस हैरान कर देने वाली वारदात की गवाही दे रहे हैं। राहत की बात यह रही कि कोई घायल नहीं हुआ, हालांकि फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत और सस्पेंस का माहौल बना दिया है। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है।

    फ्लैट में गोली लगने के स्पष्ट निशान पाए गए

    ताजा जानकारी के मुताबिक, नालंदा सोसायटी की दूसरी मंजिल पर रहने वाले राइटर-डायरेक्टर नीरज कुमार मिश्रा (45) और चौथी मंजिल पर रहने वाले स्ट्रगलिंग मॉडल प्रतीक बैद (29) के फ्लैट पर हुई फायरिंग ने सभी को चौंका दिया। दोनों घरों की दीवारों पर गोलियों के साफ निशान मिले हैं, जिससे शक और गहरा गया है कि निशाना सीधे इन्हीं दोनों को बनाकर हमला किया गया था।

    फायरिंग की खबर मिलते ही ओशिवारा पुलिस तुरंत पहुंची और पूरी बिल्डिंग को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि गोली किसने चलाई और इसका टारगेट कौन था।

    डीसीपी जोन-9 दिक्षित गेडाम ने बताया कि दूसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट में एक-एक गोली लगी है, गनीमत रही कि किसी को भी चोट नहीं आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीम बनाई हैं, जो अलग-अलग एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही हैं। मौके से मिले निशान और मलबे को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावर तक जल्दी पहुंचा जा सके। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से काफी डरे हुए हैं और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है।

    पुलिस आयुक्त का मामले पर क्या है कहना?

    मुंबई पुलिस के वेस्ट रीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि बिल्डिंग की दूसरी और चौथी मंजिल पर जमीन से दो गोलियों के खोल (प्रोजेक्टाइल) मिले हैं। इसके अलावा दीवार और एक लकड़ी के केस पर भी गोली चलने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब हर एंगल से इस मामले की गहराई में जा रही है। जांच टीम तकनीकी सबूत- जैसे CCTV फुटेज, बुलेट ट्रैजेक्टरी और फॉरेंसिक क्लू के आधार पर हमलावर की पहचान पता लगाने में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति…

    July 9, 2026

    JDU विधायक अनंत सिंह के आवास के पास मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान

    July 9, 2026

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.