Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»दिल्ली में 5 दिन नहीं मिलेगी शराब, बिक्री पर रहेगा पूरी तरह बैन
    मुख्य समाचार

    दिल्ली में 5 दिन नहीं मिलेगी शराब, बिक्री पर रहेगा पूरी तरह बैन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल डेस्क: दिल्ली में रहने वाले शराब पीने वालों के लिए यह खबर जानना बेहद जरूरी है। राजधानी में आने वाले महीनों में कुछ खास दिनों पर शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने 26 जनवरी से लेकर 31 मार्च 2026 तक कुल 5 दिन ड्राई डे घोषित किए हैं। इन तारीखों पर दिल्ली की सभी शराब की दुकानें, ठेके और वेंड पूरी तरह बंद रहेंगे। सरकार ने यह फैसला त्योहारों, धार्मिक अवसरों और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया है।

    आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ड्राई डे के दिन पूरे शहर में शराब की खरीद-बिक्री पर रोक रहेगी। इन दिनों किसी भी दुकान या विक्रेता को शराब बेचने की इजाजत नहीं होगी।

     ये हैं ड्राई डे की तारीखें:
    26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
    15 फरवरी – महाशिवरात्रि
    21 मार्च – ईद-उल-फितर
    26 मार्च – राम नवमी
    31 मार्च – महावीर जयंती

    होटलों को मिली सीमित छूट
    सरकार ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ होटलों को आंशिक राहत दी गई है। एल-15 लाइसेंस वाले होटल केवल अपने यहां ठहरे विदेशी मेहमानों और होटल में रुके ग्राहकों को उनके कमरों में शराब परोस सकेंगे। हालांकि, होटल के बार, रेस्तरां या बाहरी लोगों को शराब पिलाने या बेचने की अनुमति नहीं होगी।

    नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
    प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई दुकान, बार या वेंड ड्राई डे के दिन चोरी-छिपे शराब बेचता पाया गया, तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है और भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इन दिनों पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखेंगी। दिल्ली सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत

    July 8, 2026

    एनकाउंटर या कोई गहरा राज छुपाने की साजिश? बारुईपुर पुलिस मुठभेड़ पर TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने उठाए सवाल

    July 8, 2026

    श्रीराम मंदिर में दान चोरी के मामले में SIT ने किए अहम खुलासे, मंदिर में हुईं 70 ‘चोरियां’, CCTV और गिनती में भी गड़बड़ी

    July 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.