Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज…
    मनोरंजन

    क्राइम थ्रिलर ‘दलदल’ का ट्रेलर रिलीज…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। प्राइम वीडियो ने अपनी नई हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज़ ‘दलदल’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। मुंबई शहर की पृष्ठभूमि पर बनी दलदल की कहानी डीसीपी रीटा फरेरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार भूमि सतिश पेडनेकर निभा रही हैं। वह एक खतरनाक जांच पर निकलती हैं, जहां उन्हें एक निर्दयी सीरियल किलर का पीछा करना होता है। विश धामिजा की बेस्टसेलिंग किताब भिंडी बाज़ार पर आधारित, दलदल को अमृत राज गुप्ता ने डायरेक्ट किया है और विक्रम मल्होत्रा और सुरेश त्रिवेणी ने प्रोड्यूस किया है।

    एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन की यह सीरीज़ सुरेश त्रिवेनी ने बनाई है और इसे श्रीकांत अग्निस्वरन, रोहन डिसूजा और प्रिया सग्गी ने लिखा है, जिसके दमदार डायलॉग सुरेश त्रिवेनी और हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। भूमि सतिश पेडनेकर के साथ इस सीरीज़ में समारा तिजोरी और आदित्य रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दलदल का प्रीमियर 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से किया जाएगा। दलदल में डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभा रहीं भूमि सतिश पेडनेकर ने कहा कि रीटा फरेरा का किरदार निभाना मेरे करियर के सबसे गहन और रचनात्मक रूप से संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। वह एक ऐसी महिला है, जिसे महत्वाकांक्षा ने बनाया है, संदेह ने घेरा है और अतीत का बोझ आज भी उसे दबाए हुए है। एक ऐसा किरदार, जिसने मुझसे नाजुकता और ताकत के बीच के संतुलन को उन तरीकों से तलाशने की मांग की, जैसा मैंने पहले कभी नहीं किया था।

    रीटा की दुनिया में कदम रखना चुनौतीपूर्ण भी था और बेहद संतोष देने वाला भी, क्योंकि उसका सफर उन जटिलताओं को दर्शाता है, जिनका सामना हम सभी अपने भीतर के डर और कमजोरियों से जूझते समय करते हैं। टॉयलेट: एक प्रेम कथा की बड़ी सफलता के बाद विक्रम के साथ दोबारा काम करना घर लौटने जैसा लगा, मैं सुरेश, अमृत और इस सीरीज़ से जुड़े पूरी टीम की दिल से आभारी हूं, जिन्होंने मुझ पर इतना गहराई भरा और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने का भरोसा किया। दलदल मेरे दिल के बहुत करीब है और मुझे बेहद खुशी है कि यह सीरीज़ 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर विशेष रूप से रिलीज़ हो रही है, जो भारत के साथ-साथ 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में दर्शकों तक पहुंचेगी। मुझे उम्मीद है कि रीटा की कहानी दर्शकों को उतनी ही गहराई से छुएगी, जितना इसने मुझे छुआ है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सिनेमाघरों में बारिश के साथ तबाही लेकर आएगी ‘तुम्बाड 2’, सोहम शाह के नए पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

    July 8, 2026

    फिल्म ‘सतलुज’ के ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटने पर सूचना और प्रसार मंत्रालय तरफ से आया बयान, हटाए जाने का बताया कारण

    July 7, 2026

    हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.