Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»BMC में शरद-अजित के पार्षदों ने बनाया बड़ा प्लान, सपा का भी मिला साथ
    राजनीति

    BMC में शरद-अजित के पार्षदों ने बनाया बड़ा प्लान, सपा का भी मिला साथ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BMC Mayor Election: बीएमसी मेयर के चुनाव से पहले एक और अहम सियासी खबर सामने आई है. इस खबर के केंद्र में शरद पवार और अजित पवार का गुट है.

    बीएमसी चुनाव के बाद रोज नए समीकरण और सियासी तस्वीर सामने आ रही है. अब एक खबर शरद पवार और अजित पवार खेमे से निकलकर आई है. सूत्रों ने बताया कि बीएमसी चुनाव में जीते शरद पवार के एक और अजित पवार के तीन पार्षद मिलकर एक नया फ्रंट बनाने की तैयारी में है. एबीपी माझा के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि इसमें अखिलेश यादव की पार्टी सपा के दो पार्षद भी शामिल है. बता दें कि बीएमसी चुनाव में अजित पवार की एनसीपी अकेले मैदान में उतरी थी. वहीं शरद पवार की पार्टी उद्धव और राज ठाकरे के साथ थी.

    नया फ्रंट बनाने के पीछे क्या है वजह?

    मुंबई में अजित पवार गुट तीन ही सीट जीत सकी. वहीं सपा ने दो और शरद पवार गुट के एक ही सीट पर जीत हासिल की. एबीपी माझा के मुताबिक, अगर छह पार्षद मिलकर एक नया गठबंधन या फ्रंट बनाते हैं तो इस ग्रुप को स्टैंडिंग कमेटी में एक सीट, रिफॉर्म कमेटी में एक सीट और एजुकेशन कमेटी में एक सीट हासिल हो सकती है. इसके अलावा इस ग्रुप को दूसरे छोटे कमेटी में जगह मिल सकती है.

    इससे एक और तस्वीर उभकर सामने आ रही है. वो ये है कि अब मुंबई में भी शरद पवार और अजित पवार गुट साथ आते दिखाई दे रहे हैं. महानगरपालिका चुनाव में चाचा-भतीजा की पार्टी ने सिर्फ पुणे जिले की पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका में हाथ मिलाया था. यहां भी दोनों को कुछ खास सफलता नहीं मिली. यानी बीएमसी चुनाव में भले ही दोनों साथ न आए हों लेकिन अब चुनाव के बाद बन रहे समीकरणों ने दोनों दलों को पार्षदों को साथ आने का रास्ता तैयार कर दिया है.

    पिंपरी-चिंचवड़ में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. यहां बीजेपी को 84 सीटों पर जीत हासिल हुई. वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना को छह, अजित पवार गुट को 37 और शरद पवार गुट को 12 सीटें मिलीं. एक सीट अन्य के खाते में गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    उद्धव को झटका, शिवसेना में शामिलसचिन अहीर ने डिप्टी स्पीकर के लिए किया नामांकन

    June 30, 2026

    कौन हैं बी मणिक्कम टैगोर? जिन्हें कांग्रेस हाई कमान ने बनाया तमिलनाडु का नया अध्यक्ष

    June 28, 2026

    सीएम विजय को पहली बार मिला करारा जबाव, उदयनिधि से पूछा था-आपके पापा कहां हैं, कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी फाइलें देखें

    June 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.