Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»असम के कोकराझार में हिंसा, 3 की मौत, पुलिस चौकी और सरकारी दफ्तर को लगाई आग, पहुंच रही सेना
    BREKING NEWS

    असम के कोकराझार में हिंसा, 3 की मौत, पुलिस चौकी और सरकारी दफ्तर को लगाई आग, पहुंच रही सेना

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी : असम के कोकराझार जिले में मंगलवार को भीड़ की हिंसा के बाद कथित तौर परबोडो और आदिवास समुदाय के लोगों के बीच झड़पें हुई, जिसमें दो शख्स की मौत हो गई। इस दौरान भीड़ ने घरों और पुलिस चौकी में आग लगा दी। हालात संभालने के लिए मौके पर रैपिड ऐक्शन फोर्स (RAF) लगानी पड़ी। एहतियातन अगले आदेश तक जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

    गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात बोडो समुदाय के तीन लोगों को ले जा रहे एक वाहन से दो आदिवासियों को टक्कर लग गई थी। आरोप है कि इसके बाद आदिवासी ग्रामीणों ने तीनों बोडो लोगों के साथ मारपीट की और वाहन को आग लगा दी।

    हाइवे पर तांडव

    इस घटना में वाहन सवार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां एक शख्स की मौत हो गई। बाकी झुलसे लोगों का कोकराझार मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को स्थिति तब और बिगड़ गई, जब बोडो और आदिवासी समुदायों ने करीगांव चौकी के पास हाइवे को जाम कर दिया। टायर और कुछ घरों को जला दिया। एक सरकारी दफ्तर में आग लगा दी और करीगांव पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।

    आरपीएफ तैनात

    कानून-व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए रैपिड ऐक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। गृह विभाग ने भड़काऊ संदेश और अफवाह फैलाने के लिए किए जाने की आशंका को देखते हुए अगले आदेश तक जिले में इंटरनेट/ मोबाइल डेटा सेवा को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हिंसा के दौरान घायल दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।

    सीएम हिमंत विस्व सरमा ने जारी की अपील

    मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि सेना की तैनाती के लिए प्रक्रिया जारी है। कोकराझार जिले में झड़पों और भीड़ की हिंसा के बाद आरएएफ पहले से मौके पर मौजूद है। उन्होंने कहा कि कोकराझार और पड़ोसी चिरांग जिले में इंटरनेट/मोबाइल डेटा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सरकार की मदद करने की अपील की।

    डीजीपी पहुंचे कोकराझार

    मुख्यमंत्री अभी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की बैठक में भाग लेने के लिए दावोस में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह राज्य सरकार और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाए। उन्होंने राजनीतिक दलों और नागरिक समाज के नेताओं से जिले में सामान्य स्थिति बहाल करने में सहयोग देने की अपील भी की। पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कोकराझार पहुंच गए हैं।

    बीटीसी ने कहा- आदिवासियों के बीच न हो गलतफहमी

    बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) के प्रमुख हाग्रामा मोहिलारी ने कहा कि स्थिति ‘गंभीर है लेकिन इस क्षेत्र में रहने वाले बोडो और आदिवासियों के बीच कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए’। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बीटीसी के नियंत्रण में नहीं है और संबंधित एजेंसियां स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास कर रही हैं। मोहिलारी ने कहा, ‘लोगों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन यह लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए और लोगों को हिंसा का सहारा नहीं लेना चाहिए।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…

    July 8, 2026

    दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.