Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संस्कृत सप्ताह समापन एवं मेधावी छात्र अलंकण समारोह आज दिनांक 31.08.2026
    • वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका
    • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
    • केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के रायपुर प्रवास के दौरान मुलाकात करेंगे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा
    • छत्तीसगढ़ में यूसीसी पर व्यापक मंथन: बस्तर से सरगुजा तक की उठी आवाज
    • थलपति विजय ने खुद खोले मेट्टूर बांध के द्वार, कावेरी नदी का पानी 12 जिलों के किसानों तक पहुंचेगा
    • छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूत हो रहा पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क, बेमेतरा में नया 132 केवी उपकेंद्र ऊर्जीकृत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, September 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»ट्रंप के बयान ने बदली मार्केट की चाल, गिरावट पर लगा ब्रेक
    व्यापार

    ट्रंप के बयान ने बदली मार्केट की चाल, गिरावट पर लगा ब्रेक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनेस | भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार, 22 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 750 अंकों से ज्यादा उछल गया, जबकि निफ्टी एक बार फिर 25,400 के अहम स्तर के ऊपर पहुंच गया। इसके साथ ही बाजार में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक और आर्थिक तनाव कम होने से निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार दिखा और बाजार ने राहत की सांस ली।

    सुबह करीब 9:45 बजे बीएसई सेंसेक्स 773.05 अंक यानी 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 82,682.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 245.35 अंक या 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 25,402.85 के ऊपर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कई दिनों बाद खरीदारी लौटी और दोनों इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी तक चढ़ गए। लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आए।

    ग्रीनलैंड और यूरोप पर ट्रंप का बदला रुख

    बाजार में आई इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड और यूरोप को लेकर नरम रुख रहा। ट्रंप ने साफ किया कि ग्रीनलैंड को अपने नियंत्रण में लेने के लिए अमेरिका सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने यूरोपीय देशों पर नए टैरिफ लगाने की योजना को भी फिलहाल टाल दिया है।

    दावोस में नाटो महासचिव मार्क रुटे से मुलाकात के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि ग्रीनलैंड के भविष्य को लेकर एक रूपरेखा तय हो चुकी है, जिसके चलते 1 फरवरी से प्रस्तावित टैरिफ लागू नहीं किए जाएंगे। हालांकि इस समझौते का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बड़ा फैसला:चीनी पर सरकार का नया नियम जारी, 15 सितंबर से डीलर्स के स्टॉक पर लगाई इतनी लिमिट

    September 1, 2026

    कौन हैं जॉन टर्नस? टिम कुक के बाद संभाली Apple की कमान, iPhone- AirPods पर कर चुके हैं काम

    September 1, 2026

    सुभाष चंद्रा के 6.25 करोड़ में मामला निपटाने के पुराने आदेश पर NCLT ने लगाई रोक, संपत्तियां बेचने या ट्रांसफर करने से भी रोका 

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.