Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»छिन गया कोहली का ताज, मिचेल बने नंबर-वन बल्लेबाज
    खेल

    छिन गया कोहली का ताज, मिचेल बने नंबर-वन बल्लेबाज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ब्यूरो — नई दिल्ली, आईसीसी ने बुधवार को पुरुष खिलाडिय़ों की ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का सात दिन में ताज छिन गया है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल कोहली को पछाडक़र नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। मिचेल के खाते में फिलहाल 845 रेटिंग अंक हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 352 रन बनाए, जिसमें दो शतक हैं। न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती और मिचेल प्लेयर ऑफ दि सीरीज चुने गए। कोहली 795 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 240 रन जोड़े, जिसमें एक शतक है और एक बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। 37 वर्षीय कोहली आईसीसी वनडे बैटर्स की रैंकिंग में सबसे ज्यादा दिन नंबर-1 रहने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। वह अब तक अपने करियर में कुल 1553 दिन नंबर-1 वनडे बल्लेबाज रह चुके हैं।

    वह पहली बार अक्तूबर 2013 में शीर्ष पर पहुंचे थे। कोहली ने 14 जनवरी 2026 को 1404 दिनों के लंबे इंतजार के बाद रैंकिंग में बादशाहत हासिल की थी, लेकिन एक हफ्ते में ताज छिन गया। वैसे ज्यादा दिनों तक नंबर-1 रहने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर विवियन रिचड्र्स के नाम दर्ज है। वह 2306 दिन टॉप पर थे। बता दें कि मिचेल ने दूसरी बार वनडे में शीर्ष रैंकिंग हासिल की है। इससे पहले वह पिछले साल नवंबर में सिर्फ तीन दिन के लिए शीर्ष पर रहे थे जिसके बाद रोहित शर्मा ने उन्हें पछाड़ दिया था।

    54 पारियों में अब तक एक बार भी शून्य पर आउट नहीं

    डेरिल मिचेल वनडे में 54 पारियों में अब तक एक भी बार शून्य पर आउट नहीं हुए हैं जिससे वह इस उपलब्धि की सर्वकालिक सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे केवल केपलर वेसल्स हैं जो 1983 से 1994 के बीच 105 वनडे पारियों में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म, वेस्टइंडीज ने 23 साल बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती

    July 8, 2026

    दूसरे टी-20 मुकाबले में आज पहली जीत पर भारत-इंग्लैंड की नजर

    July 4, 2026

    टी-20 में 20 या उससे कम गेंदों में पांच फिफ्टी जडऩे वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

    July 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.