Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…
    • महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…
    • दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में आधारभूत सुविधाओं का लगातार हो रहा विस्तार
    • सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपए तक की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवर-ब्रिज एवं रेलवे अंडर-ब्रिज कार्यों की समीक्षा की
    • बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात, शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला
    • रात में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ी में टायर बदलते समय हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा…4 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अंकिता भंडारी हत्याकांड में आंदोलनकारियों ने उठाए सवाल कहा CBI जांच काफी नहीं
    BREKING NEWS

    अंकिता भंडारी हत्याकांड में आंदोलनकारियों ने उठाए सवाल कहा CBI जांच काफी नहीं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून: सीबीआई जांच के आदेश के बाद भी उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आंदोलनकारी संगठनों ने देहरादून के बसंत विहार थाने में दर्ज उस FIR पर आपत्ति जताई है, जो CBI जांच के लिए दर्ज कराई गई है।

    जानकारों का कहना है कि यह FIR अंकिता के माता-पिता या किसी पीड़ित पक्ष की ओर से होनी चाहिए थी, जबकि इसे एक ऐसे व्यक्ति ने दर्ज कराया, जिसका मामले से सीधा संबंध नहीं दिखता। चूंकि, केस में फैसला आ चुका है और दोषियों को सजा मिल चुकी है, इसलिए CBI जांच के लिए नई FIR जरूरी थी।

    लीपापोती का शक

    आंदोलनकारी संगठनों का आरोप है कि सरकार ने जानबूझकर अपनी पसंद का वादी चुना, ताकि CBI जांच के नतीजों को अदालत में चुनौती देने का फैसला उसी के हाथ में रहे। जिस शिकायत पर FIR दर्ज की गई, वैसा ही पत्र अंकिता के माता-पिता पहले ही मुख्यमंत्री को दे चुके थे और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के किसी मौजूदा जज की निगरानी में CBI जांच की मांग भी की थी। आंदोलनकारियों का कहना है कि अंकिता के माता-पिता की अर्जी पर कार्रवाई न होने से लीपापोती का शक गहरा गया है।

    वीआईपी कौन

    आपराधिक इतिहास में ऐसे मामले कम हैं, जहां दोषियों को उम्रकैद की सजा के बाद भी नए सिरे से CBI जांच की जरूरत पड़ी हो। अंकिता भंडारी हत्याकांड में भी परिजनों और सिविल सोसायटी ने शुरू से CBI जांच की मांग की थी और सुप्रीम कोर्ट तक गुहार लगाई, लेकिन तब बात नहीं बनी। सिविल सोसायटी का कहना है कि SIT की चार्जशीट कई गंभीर सवालों का जवाब नहीं देती। सबसे बड़ा सवाल कथित VIP को लेकर है। आरोप है कि रिसॉर्ट मैनेजर ने उसी VIP को ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ देने की मांग की थी और इनकार करने पर अंकिता की हत्या कर दी। यह VIP एंगल 17 सितंबर 2022 की अंकिता की वॉट्सऐप चैट से सामने आया था, लेकिन SIT ने इसे किसी व्यक्ति के बजाय रिसॉर्ट के ‘VIP सुइट’ से जोड़ दिया। सिविल सोसायटी का आरोप है कि इसी वजह से असली VIP को बचा लिया गया।

    वीडियो से विवाद

    अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा मिलने के बाद लोगों ने इस मामले में न्याय को स्वीकार कर लिया था, लेकिन 29 दिसंबर को अभिनेत्री उर्मिला सनावर के एक वीडियो ने फिर विवाद खड़ा कर दिया। इसमें सनावर और उनके करीबी एक पूर्व विधायक का नाम लेकर दावा करता है कि अंकिता केस का कथित VIP वही था। नाम सामने आते ही मामला गरमा गया। बढ़ते दबाव में आखिरकार मुख्यमंत्री को CBI जांच की सिफारिश करनी पड़ी, पर न्याय की लड़ाई अभी जारी है। इंसाफ का तकाजा है कि जांच निष्‍पक्ष हो। आखिरकार यह उस बेटी का मामला है, जिसने अपनी गरिमा बचाते हुए जीवन गंवा दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मंत्रालय कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का भव्य स्वागत; कर्मचारियों के लिए ‘वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋणयोजना’ का हुआ ऐतिहासिक शुभारंभ…

    July 8, 2026

    महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार: फर्जी पासपोर्ट से प्रवेश का आरोप,भारत लाने की तैयारी शुरू…

    July 8, 2026

    दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स…

    July 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.