Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल :कई राशियों को मिलेगा लाभ
    राशिफल

    आज का राशिफल :कई राशियों को मिलेगा लाभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपने अच्छे कामों को लेकर कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आपके बॉस आपके कामों से काफी खुश रहेंगे।जीवनसाथी के साथ आप सुखद और रोमांचक समय बिता पाएंगे। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सेहत आज आपकी सामान्य रहेगी। लेकिन मौसम के अनुसार खानपान और आहार विहार का ध्यान रखें।

    वृषभ 

    आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन आदि मिलने से उनका मन काफी खुश रहेगा और उनकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। माता से आपको आज सहयोग मिलेगा वहीं पिता की मदद से आपका कोई पारिवारिक काम बन सकता है। संतान की प्रगति और व्यवहार से आज आपको प्रसन्नता होगी। सेहत के मामले में दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा, थकान और मांसपेशियों में दर्द महसूस करेंगे। वैसे जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में सुधार होगा।

    मिथुन 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बनाएंगे और विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में आज आपसी प्रेम और सहयोग बना रहेगा। संतान की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। आप आज बच्चों के साथ सुखद और मनोरंजक समय बिता पाएंगे। पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते आज सहयोगपूर्ण बने रहेगेंगेो। सेहत आज आपकी कुछ नरम रह सकती है। आपको आज शरीर के ऊपरी भागों में परेशानी हो सकती है। आप थकान और सुस्ती भी महसूस कर सकते हैं।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने रहन-सहन को बेहतर करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा।  राशि से अष्टम चंद्रमा हैं और राशि से द्वादश भाव में आज गुरु विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति बताती है कि आज आपके खर्च बढ़ने वाले हैं। कुछ अचानक आने वाले खर्च आज आपको मानसिक रूप से उलझा सकते है, नौकरी में आज आपके ऊपर काम काम का अधिक दबाव भी रहेगा। कुछ विरोधी और शत्रु भी आज सक्रिय रह सकते हैं इसलिए आपको सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। 

    सिंह राशि 

    आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।तकनीकी ज्ञान और क्षमताओं का भी आप आज लाभ ले पाएंगे। आपको किसी मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। आपका पारिवारिक जीवन आज कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको पिता और पिता समान किसी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। आपको आज भाइयों के साथ वाद विवाद में उलझने से बचना चाहिए।

    कन्या 

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान की नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते है। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।आप किसी नई शिक्षा और ज्ञान की प्राप्ति कर सकते हैं। आपके लिए कल का दिन बिजनेस में लाभ पाने का भी रहेगा। आप कल गृह सज्जा और बिजली के उपकरण के कारोबार में विशेष रूप से लाभ पाएंगे।

    तुला 

    आज का दिन आपके लिए थोड़ा नुकसानदायक रहने वाला है, क्योंकि आपकी जल्दबाजी के कारण आप कुछ मुश्किलों में पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा किया, तो वह आपके लिए समस्याएं खड़ी करेगा।  आपको आज शिक्षा और शिक्षण कार्य के क्षेत्र में भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में आज आपको साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप आज कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं। आपको अधिकारियों से आज सपोर्ट मिलेगा जिससे आज कुछ फंसा हुआ और पेंडिंग काम भी पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में भाग्य आज आपको कमाई का मौका देगा। किसी अटके हुए धन के मिल जाने से आपको आज खुशी होगी। 

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से समस्याएं खड़ी करेगा, क्योंकि आप अपने खान-पान पर कंट्रोल न करने के कारण पेट संबंधित समस्याओं को बढ़ावा दे सकते हैं। आपको आज कोई नया काम या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा, प्रमोशन का योग भी बना हुआ है। आर्थिक मामलों में दिन आज आपके पक्ष में रहेगा। आप एक से अधिक स्रोत से आज लाभ लाभ प्राप्त कर पाएंगे। प्रॉपर्टी के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आप आज बिल्डिंग मैटेरियल के काम में भी लाभ प्राप्त कर पाएंगे। 

    धनु 

    आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आप अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है।  साथी सहकर्मियों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपके लिए आज कार्यक्षेत्र में कुछ लाभदायक अवसर भी आएंगे। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आपकी राशि पर राशि स्वामी गुरु की दृष्टि होने से आपको प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। जो लोग प्रबंधन के काम से जुड़े हुए हैं उनको आज कुछ बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी बातों का प्रभाव बढेगा। 

    मकर 

    आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस की योजनाएं आपको पहले से बेहतर लाभ देंगी और आप किसी पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करेंगे।  परिवार में किसी शुभ काम का संयोग बनेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिल पाएगा। संतान की ओर से आपकी किसी चिंता का समाधान हो सकता है। सेहत आपकी आज सामान्य रहेगी। लेकिन एहतियात के तौर पर आपको आज पित्तवर्धक भोजन से परहेज करना चाहिए। सीने में जलन और वायु विकार की समस्या आज आपको हो सकती है।

    कुंभ 

    आज आपका किसी नए घर की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपको अपनी काम को लेकर पूरी मेहनत दिखानी होगी और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें और कोई पुरानी बीमारी जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेकर लेने की आवश्यकता है।  पारिवारिक जीवन में आज आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। कोई उलझन परेशानी चली आ रही है तो उससे निकलने का भी आपको आज मौका मिल सकता है। संतान की ओर से मन आपका चिंतित हो सकता है। सेहत का भी आज आप ध्यान रखें, सर्दी जुकाम और कफ की समस्या हो सकती है।

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए किसी बहसबाजी से दूर रहने के लिए रहेगा, क्योंकि इससे ही आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। संतान को आप पढ़ाई -लिखाई को लेकर कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आफ किसी और की गारंटी लेने से बचें। कुछ लोग आपकी उदारता और भावुकता का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज कुछ घरेलू मामलों को सुलझाने में जीवनसाथी की मदद की जरूरत होगी। आपको आज परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के भी तालमेल बनाए रखना होगा इससे आपको फायदा होगा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.